नई दिल्ली: एमेरिटस और टाटा संस के चेयरमैन चेयरमैन रतन टाटा, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस केटी थॉमस और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा को पीएम केयर्स फंड का ट्रस्टी बनाया गया है। वहीं, देश के कुछ अन्य हस्तियों को सलाहकार समूह में नामित किया गया है।
अभी पढ़ें – रूला गए कानपुर के ‘गजोधर भैया’, PM Modi ने दी श्रद्धांजलि
बता दें कि एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक हुई थी। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ नव नियुक्त सदस्यों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी ने पीएम केयर्स फंड का अभिन्न अंग बनने के लिए ट्रस्टियों का स्वागत किया है।
इन्हें बनाया गया ट्रस्टी और सलाहकार
पीएम केयर्स फंड में बतौर ट्रस्टी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस, पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा और उद्योगपति रतन टाटा को शामिल किया गया है। वहीं, एडवाइजरी बोर्ड में पूर्व कैग राजीव महर्षि, इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, इंडिकॉर्प्स और पिरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह को नामित किया गया है।
अभी पढ़ें – अगले तीन दिनों तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें- मौसम विभाग की भविष्यवाणी
क्या है पीएम केयर्स फंड
बता दें कि प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (PM CARES Fund) का ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2020 को नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन एक्ट1908 के तहत कराया गया है। PM CARES फंड को 2020 में फैली कोरोना महामारी के दौरान आपातकालीन राहत उपायों के हिस्से के रूप में बनाया गया था। प्रधानमंत्री इसके अध्यक्ष हैं और इसमें दिया गया डोनेशन आयकर से पूरी तरह मुक्त है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 mins agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
1 hr agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines