Balasore Train Accident: ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम तीन ट्रेनों के आपस में टकराने से अब तक करीब 290 लोगों की मौत हो चुकी है और एक हजार लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने आरोप लगाया कि लापरवाही और सतर्कता की कमी के कारण इतनी बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं।
2004 से 2009 के बीच केंद्र सरकार में रेलवे मंत्री रहे लालू यादव ने कहा कि मैंने कोरोमंडल एक्सप्रेस में यात्रा की है। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण ट्रेन है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिस तरह से उन्होंने लापरवाही दिखाई और सतर्कता नहीं दिखाई, उससे बड़ी संख्या में लोग हताहत हुए हैं। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए… बड़ी लापरवाही थी, उन्होंने रेलवे को बर्बाद कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में क्या पता चला है?
एक “गलत” सिगनल की वजह से कोरोमंडल एक्सप्रेस उस रूट पर चली गई गई, जिस पर एक मालगाड़ी कुछ मीटर आगे खड़ी थी। इसके चलते ओडिशा के बालासोर में तीन-ट्रेन दुर्घटना हुई, जिसमें 290 लोग मारे गए। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जिस लाइन पर दोनों ट्रेनें टकराई थीं, वह आंशिक रूप से गड़बड़ थी।
बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के डिब्बे कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बों से टकराने के बाद पलट गए, जो बगल के ट्रैक पर बिखर गए थे। कोरोमंडल एक्सप्रेस 128 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी, वहीं बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 116 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने दावा किया कि रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को सौंप दी गई है। दोनों ट्रेनों में करीब दो हजार यात्री सवार थे।
संबंधित खबरें
LIVE: राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में आज आएगा कोर्ट का फैसला
13 mins agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
34 mins ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
41 mins ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
57 mins agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
11 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
12 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
14 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines