राष्ट्रपति भवन में बजा शाहरुख खान की फिल्म का गाना, इंडोनेशियन्स ने गाया 'कुछ-कुछ होता है'; देखें Video

Rashtrapati Bhavan Indonesians Sang Bollywood Song: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो भारत के दौरे पर हैं। बीती शाम राष्ट्रपति भवन में उनके लिए डिनर का आयोजन हुआ था। इस दौरान इंडोनेशिया के एक बैंड ने राष्ट्रपति प्रबोवो के स्वागत में शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का गाना गाया है।

Rashtrapati Bhawan Indonesians Sang Bollywood Song

Rashtrapati Bhavan Indonesians Sang Bollywood Song: देश के 76वें गणतंत्र दिवस में शिरकत करने के लिए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो अपनी पहली राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। प्रबोवो बतौर मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल होंगे। बीते दिन राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत किया गया। वहीं राष्ट्रपति भवन में डिनर के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां इंडोनेशिया का एक प्रतिनिधिमंडल ने हिन्दी गानों के साथ समा बांध दिया है।

विज्ञापन

‘कुछ-कुछ होता है’ पर दी परफॉर्मेंस

राष्ट्रपति भवन के बैंक्वेट हॉल में शनिवार की शाम राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो के आगमन के उपलक्ष्य में भोज रखा गया था। इस भोज समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई शख्सियतें मौजूद थीं। इसी दौरान इंडोनेशिया के एक बैंड ने शाहरुख खान का गाना गुनगुनाना शुरू कर दिया। इस प्रतिनिधिमंडल ने शाहरुख खान के गाने ‘कुछ-कुछ होता है’ पर शानदार परफॉर्मेंस दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म का गाना

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इंडोनेशिया का बैंड पूरी धुन में ‘कुछ-कुछ होता है’ गाता नजर आ रहा है। यह गाना शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का है। मशहूर गायक उदित नारायण और अल्का यागनिक ने इस गाने में अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन

क्यों खास है इंडोनेशिया?

बता दें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का तीन दिवसीय भारत दौरा कई मायनों में अहम है। इस दौरान दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों पर बात करेंगे। रक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर समझौते किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया को भारत का अहम साझेदार बताया है। इंडोनेशिया न सिर्फ 10 आसियान देशों की लिस्ट में शामिल है बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में काफी स्ट्रैटिजिक लोकेशन में मौजूद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ