Rapido Free Ride Offer For Voters: रैपिडो अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है। रैपिडो 2600 राइड फ्री देने जा रही है, जिसके लिए आवश्यक निर्देश भी कंपनी की ओर से जारी कर दिए गए हैं, लेकिन विशेष उल्लेखनीय बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ तेलंगाना निवासियों के लिए है। तेलंगाना के वोटर्स के लिए है, जो 30 नवंबर को हैदराबाद के 2600 मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए जाएंगे। रैपिडो के सह-संस्थापक पवन गुंटुपल्ली ने कहा कि यह पहल तेलंगाना में मतदान को बढ़ावा देने के लिए की गई है। हम लोगों से परिवहन की चिंता किए बिना वोट डालने के पर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह करते हैं। चुनाव के दिन मुफ्त बाइक यात्रा की सुविधा देकर, हम नागरिकों को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
तेलंगाना में विधानसभा की ताजा स्थिति
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए वोटिंग सबसे लास्ट में 30 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटर लिस्ट 2023 के अनुसार, तेलंगाना में कुल 3 करोड़ 17 लाख 17 हजार 389 वोटर्स हैं। इसमें महिला मतदाता 1,58,43,339 हैं। पुरुष मतदाता 1,58,71,493 हैं। 2557 ट्रांसजेंडर हैं। 15,338 सर्विस वोटर और 2780 विदेशी वोटर्स हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (अब भारत राष्ट्र समिति) को 88 सीटें मिली थीं। के. चंद्रशेखर राव ने सरकार बनाई। दूसरे नंबर पर 19 सीटें जीतकर कांग्रेस रही थी। भाजपा महज एक सीट जीत पाई थी। असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM को 7 सीटें मिली थीं, जबकि तेलुगू देशम ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार फिर तेलंगाना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। तेलुगू देशम भी रण में उतरी हुई है।
तेलंगाना में महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा
चुनाव आयोग की लिस्ट के अनुसार, प्रदेश में चुनावी लिंग अनुपात 1000.2 हो गया है। जनवरी 2023 में यह लिंग अनुपात 992 था। अक्टूबर महीने में यह बढ़कर 998 हो गया था। अब यह 1000.2 हो गया है। 35 लाख 73 हजार से अधिक लोगों के नाम इस बार वोटर लिस्ट में जुड़े। 9 लाख के करीब लोगों के नाम हटे। 16 लाख लोगों ने अपना मतदान क्षेत्र बदलवाया। पहली बार सबसे ज्यादा युवा मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं। इनकी संख्या 9 लाख 99 हजार से अधिक है। यह टोटल वोटर्स का 3.06 प्रतिशत है। इस आयु वर्ग में लिंगानुपात 707 से बढ़कर 753 हो गया है। राज्य में 4 लाख 40 हजार से अधिक वोटर्स 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। 5 लाख 6 हजार से अधिक दिव्यांग वोटर्स हैं।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
संबंधित खबरें
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मिसिंग वोटर दोबारा जुड़वा सकेंगे नाम, EC ने दी राहत
58 mins agoरील की सनक! 'गेम' के बहाने आंखों पर बांधी पट्टी, फिर पेट्रोल छिड़क लगाई आग
2 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
2 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
3 hrs agoCJI पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर SC सख्त; केरल कांग्रेस को अवमानना नोटिस जारी
3 hrs agoआनंद विहार के लिए बड़ा ट्रैफिक अपडेट, 15 नवंबर तक लगाई गईं कई पाबंदियां
5 hrs agoकर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बों में लगी आग, चलती ट्रेन में मची अफरा-तफरी
6 hrs agoIIM इंदौर ने जारी किए कैट के एडमिट कार्ड, 29 नवंबर को होगी परीक्षा
6 hrs agoOBC क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र की याचिका खारिज
6 hrs ago10वीं 12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट जारी, बोर्ड ने जारी की नई गाइडलाइन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines