गोल्ड स्मगलिंग मामले में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव ने मंगलवार को अपनी जमानती याचिका पर सुनवाई के दौरान कबूल किया कि उन्होंने सोना खरीदने के लिए हवाला के जरिए पैसे ट्रांसफर किए थे। दरअसल, गोल्ड स्मगलिंग केस में आज रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की वकील मधु राव ने कोर्ट को बताया कि रान्या ने सोने की खरीद में हवाला का पैसा इस्तेमाल होने की बात मान ली है।
जमानत पर 27 मार्च को होगा फैसला
बेंगलुरु सेशन कोर्ट ने रान्या की जमानत पर फैसला 27 मार्च तक सुरक्षित रख लिया है। रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई बेंगलुरु के 64वें सीसीएच सेशन कोर्ट में हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जमानत आदेश सुरक्षित रख लिया। बता दें कि रान्या राव 3 मार्च को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 14 किलो सोने (करीब 12.56 करोड़ रुपये मूल्य) के साथ गिरफ्तार हुई थीं। इसके बाद उनके घर पर भी तलाशी ली गई, जहां अधिकारियों ने 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के गोल्ड की ज्वैलरी और 2.67 करोड़ रुपये बरामद किए थे।
दो साल में 52 बार गईं दुबई
जांच के दौरान सामने आया था कि 2023 से 2025 के बीच वे 52 बार दुबई गई थीं। डीआरआई के मुताबिक, रान्या और राजू सुबह की फ्लाइट से दुबई जाते थे और शाम को वापस आ जाते थे। इसी पैटर्न ने शक पैदा किया।
कस्टडी के दौरान मारपीट और भूखा रखने के लगाए थे आरोप
इससे पहले 16 मार्च को रान्या ने डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को लेटर लिखकर कस्टडी के दौरान मारपीट और भूखा रखने के आरोप लगाए थे। वहीं, रान्या के पिता डीजीपी रामचंद्र राव को 15 मार्च को कंपल्सरी लीव पर भेज दिया गया था। आदेश में लीव पर भेजे जाने का खास कारण नहीं बताया गया था। कंपल्सरी लीव पर भेजे जाने के दो दिन बाद उनसे पूछताछ हुई थी। जांच में सामने आया था कि रान्या राव को एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल दिया जा रहा था, जिसके तहत उन्हें सुरक्षा जांच में छूट मिल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामचंद्र राव के कहने पर ही रान्या राव को जांच में छूट दी जा रही थी।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी को बड़ी राहत, 2018 के मानहानि केस में कोर्ट ने किया बरी
6 mins agoVIDEO कॉल पर पार्टनर को दिया शादी का अल्टीमेटम, 3 घंटे बाद लटका मिला शव
28 mins agoकोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई जख्मी
51 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
1 hr ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 hr ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
4 hrs agoLIVE: जम्मू रेलवे स्टेशन के पास बाजार में लगी भीषण आग, 40 दुकानें जलकर राख
4 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines