Ranya Rao Smuggling Case: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) पर 14 किलोग्राम सोना बरामद हुआ था। उनको 18 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने कई बातें कबूल की हैं। NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री ने पुलिस के सामने कहा कि उनको पर्याप्त आराम नहीं मिल रहा था। वे थक चुकी हैं, राव ने कहा कि उन्होंने यूरोप, अमेरिका और मध्य पूर्व की यात्रा की है। इसके अलावा वे दुबई और सऊदी अरब भी गई थीं। इस वजह से काफी थकी हुई हैं और उनको आराम करने का मौका नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें:‘औरंगजेब की तारीफ करने वाले गद्दार…’; अबू आजमी पर भड़के हरियाणा के मंत्री अनिल विज, कही ये बात
उन्हें खाना दिया गया था, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं खाया। उन्होंने जो कुछ भी कबूल किया है, वह स्वेच्छा से किया, किसी ने उनके ऊपर दबाव नहीं दिया। उनका केस पूरी तरह निष्पक्ष है। ‘माणिक्य’ और ‘पटकी’ जैसी कन्नड़ फिल्मों में अभिनय से सुर्खियां बटोरने वालीं रान्या को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 3 मार्च को हिरासत में लिया था। अधिकारियों ने दावा किया था कि दुबई से लौटते समय उनसे 14.8 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था, जो तस्करी के लिए लेकर आई थीं।
4 महीने पहले की थी शादी
रान्या राव कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक (DGP) रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। हालांकि डीजीपी को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक डीजीपी राव ने मामला सामने आने के बाद कहा था कि 4 महीने पहले रान्या ने जतिन हुक्केरी से शादी कर ली थी। इसके बाद वह कभी भी उनके घर नहीं आई।
डीजीपी राव ने गिरफ्तारी पर जताई हैरानी
डीजीपी राव ने अपनी सौतेली बेटी की गिरफ्तारी पर हैरानी और निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से चौंकाने वाली और निराशा की बात है। कानून अपना काम करेगा, अगर वह दोषी है तो सजा जरूर मिलेगी। रान्या की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी कर्नाटक में तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के कानूनी सलाहकार एएस पोन्ना ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपी जो कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा के बाद मोहम्मद शमी पर शमा का बड़ा बयान, रमजान में एनर्जी ड्रिंक पीने पर कही ये बात
संबंधित खबरें
Meta के खिलाफ FIR दर्ज, बच्चों के यौन शोषण कंटेंट से जुड़ा है मामला
1 hr agoLIVE: भूकंप के झटकों से कांपी चीन की धरती, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
1 hr agoतेलंगाना में बचाव अभियान के दौरान हादसा, नाव पलटने से SDRF के 10 जवान लापता
2 hrs agoNC में बगावत! 10 से 15 MLAs ने तीसरी बार की बंद कमरे की मीटिंग
10 hrs ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
12 hrs agoफ्लाइट छूटने पर पैसेंजर्स को मिला 71000 का मुआवजा, एयरलाइन कंपनी को झटका
14 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
16 hrs agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines