Ranya Rao gold smuggling case: गोल्ड तस्करी मामले में अरेस्ट अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर डीआरआई (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने अभिनेत्री के लावेल रोड स्थित आलीशान अर्पाटमेंट की तलाशी ली। इस दौरान डीआरआई को 2.1 करोड़ रुपये की डिजाइनर गोल्ड ज्वैलरी और 2.7 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। ऐसे में अब तक डीआरआई 17.3 करोड़ का गोल्ड और कैश जब्त कर चुका है।
किसके कहने पर खरीदी मंहगी ज्वैलरी?
डीआरआई ने अपने बयान में कहा कि यह हाल के दिनों में की गई सोने की सबसे बड़ी जब्ती है। अभी तक यह नहीं पता लगा पाए हैं कि दुबई से इतनी बड़ी मात्रा में तस्करी क्यों की गई? उनके घर पर मिली गोल्ड ज्वैलरी किसी डिजाइनर ज्वैलर्स की दुकान से खरीदी गई हैं। जांच और पूछताछ में सामने आया है कि इस ज्वैलरी को एक बड़े नेता के कहने पर खरीदा गया था। अब डीआरआई इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इसके लिए भुगतान कैसे किया गया?
ये भी पढ़ेंः क्या अबू आजमी गिरफ्तार होंगे? औरंगजेब पर मुंबई से पटना तक घमासान, CM फडणवीस के आक्रामक तेवर
डीआरआई करेगी पूछताछ
सूत्रों की मानें तो इस मामले में डीआरआई के अधिकारी ने कहा कि रान्या राव और उनसे जुड़े सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। एएनआई से बातचीत करते हुए अभिनेत्री के पिता ने कहा कि किसी भी अन्य पिता की तरह जब मीडिया के जरिए मैंने यह बात सुनी तो मुझे बहुत दुख हुआ। मुझे इनमें से किसी भी चीज की जानकारी नहीं थी। वह अपने पति के साथ अलग रह रही है। पारिवारिक कारणों से उनके बीच कुछ समस्याएं हैं।
मामले में गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि हम इस समय कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं क्योंकि मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी डीआरआई द्वारा की जा रही है। हमें डीआरआई से कोई जानकारी नहीं मिली है।
ये भी पढ़ेंः ‘जिस दिन POK भारत में आ जाएगा…’, विदेश मंत्री जयशंकर ने कश्मीर समस्या का बताया ये समाधान
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
7 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
9 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
9 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
10 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
11 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
12 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
13 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
13 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines