कोर्ट में रोने लगीं रान्या राव, क्या हिरासत में हुआ हमला? वायरल फोटो पर महिला आयोग ने कही ये बात

Ranya Rao Gold Smuggling Case: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को कोर्ट ने 10 मार्च तक कस्टडी में भेजे जाने के आदेश दिए हैं। इस दौरान एक्ट्रेस का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस फोटो पर महिला आयोग का रिएक्शन सामने आया है। विस्तार से मामले के बारे में जानते हैं।

Ranya Rao

Ranya Rao Smuggling Case: सोने की तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद अटकलें चल रही हैं कि उनके ऊपर गिरफ्तारी के दौरान या उसके बाद हमला किया गया था। इस मामले में कर्नाटक महिला आयोग की अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी का रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि रान्या राव वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं, जिनको सोमवार रात बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से आने पर गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से 14.56 करोड़ रुपये की कीमत का 14.2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया था। रान्या फिलहाल राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) की हिरासत में हैं।

वायरल फोटो के बारे में नागलक्ष्मी चौधरी ने कहा कि आयोग तब तक कार्रवाई नहीं कर सकता, जब तक उसे लिखित शिकायत नहीं मिल जाती। वे कथित हमले की निंदा करती हैं। अगर वे मामले में पुलिस कमिश्नर को लिखती हैं या उनके लेटर भेजती हैं तो अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की जांच करवाने के लिए कहेंगे। चूंकि न उन्होंने कोई अनुरोध किया है, न ही शिकायत दर्ज करवाई है, ऐसे में वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती हैं। अगर किसी ने उनके ऊपर हमला किया है तो यह गलत है। ऐसा नहीं होना चाहिए था, कोई कैसे अपने हाथ में कानून ले सकता है?

पिछले साल 27 बार गईं दुबई

चौधरी ने कहा कि चाहे कोई महिला हो या कोई और, किसी को हमले का अधिकार नहीं है। मामले की जांच होने देना चाहिए। वे इसके पक्ष में नहीं हैं। बता दें कि रान्या राव ने पिछले 15 दिन में दुबई की चौथी विजिट की थी। पिछले साल भी वे 27 बार दुबई गई थीं। गिरफ्तार करने के बाद उनके घर पर रेड की गई थी। डीआरआई ने दावा किया था कि घर से 2 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का गोल्ड और 2.67 करोड़ रुपये कैश मिला था।

10 मार्च तक हिरासत में

वहीं, 10 मार्च तक हिरासत में भेजे जाने पर रान्या राव कोर्ट में रो पड़ीं। 33 वर्षीय फिल्म एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश कर राजस्व खुफिया निदेशालय ने रिमांड पर लेने की बात कही थी। डीआरआई के अनुसार सोना कहां से खरीदा, कहां ले जाया जा रहा था, इसके बारे में उनसे पूछताछ करने की जरूरत है? विशेष अदालत ने कन्नड़ अभिनेत्री को जांच में सहयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। रोजाना वे आधे घंटे तक अपने वकील से मुलाकात कर सकेंगी। सुनवाई के दौरान राव के आंसू छलक पड़े।

प्रतिकिलो के हिसाब से मिलता था कमीशन

सूत्रों के मुताबिक राव ने गिरफ्तारी के बाद स्वीकार किया था कि उनके पास 17 सोने की छड़ें (Bars) थीं और उन्होंने हाल ही में यूरोप, अमेरिका, मध्य पूर्व, दुबई और सऊदी अरब की यात्रा की थी। वे एक तस्करी नेटवर्क का हिस्सा थीं और दुबई से बेंगलुरु तक सोना लाने के लिए 4-5 लाख रुपये प्रति किलोग्राम कमीशन लेती थीं। उनके पति जतिन हुक्केरी एक आर्किटेक्ट हैं, जो बेंगलुरु में उनके साथ रहते हैं। कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक रामचंद्र राव उनके सौतेले पिता हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ