Rajya Sabha Election: राज्य सभा चुनाव को लेकर अंतिम प्रक्रिय चल रही है। बिहार के बाद अब बीजेपी ने महाराष्ट्र से राज्य सभा जाने वाले उम्मीदारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी ने 4 उम्मीदवारों को राज्य सभा का उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने रामदास आठवले, विनोद तावड़े, माया चिंतामण इवनाते और रामराव वडकुटे को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।
बता दें कि राज्य सभा में खाली हुईं सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है। 16 मार्च को वोटों गिनती होगी। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्यसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, माया चिंतामण ईवनाते और रामराव वाडकुटे की उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के नेता और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री अठावले, एनडीए के लंबे समय से सहयोगी रहे हैं। वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: इतिहास बनाने से चूके हरिवंश, राज्य सभा के लिए बिहार से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को हरी झंडी
राज्य सभा के लिए बीजेपी की माया चिंतामण ईवनाते की बात करें तो वह पेशे से एक शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। माया समुदाय से हैं। इससे पहले माया राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। सदस्य रहने के दौरान उन्होंने आदिवासी और अनुसूचित जनजाति के लोगों के लिए बहुत कार्य किए थे। पिछले चुनाव में माया नागपुर महानगर पालिका की निर्वाचित नगरसेविका बनीं। इससे स्थानीय राजनीति में उनकी सक्रियता और बढ़ गई है।
रामराव वाडकुटे का नाम महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख और बड़े नेताओं में है। हाईकमान ने इस बार महाराष्ट्र से राज्यसभा चुनाव के लिए वाडकुटे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। जानकारों की मानें तो संगठनात्मक अनुभव और क्षेत्रीय पकड़ के चलते रामराव को यह जिम्मेदारी दी गई है। रामराव संगठन में विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें: बिहार राजनीति को मिलेगा नया चेहरा, CM नीतीश के बेटे निशांत को राज्य सभा के लिए मिली हरी
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
6 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
6 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines