नई दिल्ली: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एक लग्जरी ट्रेन चलाने की घोषणा की है जो भगवान राम के भक्तों को उनके जीवन से जुड़ी जगहों पर ले जाएगी। यह ‘श्री रामायण यात्रा’ ट्रेन 24 अगस्त को दिल्ली से शुरू होगी।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के तहत 20 दिन और 19 रात की यह यात्रा होगी। साथ ही घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये एक सरकारी पहल भी है। इस पहल के तहत यह दूसरी ट्रेन होगी। कुछ बदलावों के साथ फिर से इसी तरह के सर्किट पर ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इस तरह की आखिरी ट्रेन जून 2022 में आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की गई थी।
आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर यात्रा के बारे में बताते हुए कहा, ‘आईआरसीटीसी लिमिटेड रामायण सर्किट पर भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा ‘श्री रामायण यात्रा’ थीम आधारित तीर्थ यात्रा की पेशकश की गई है, जिसमें भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रमुख पवित्र स्थान शामिल हैं।’
रामायण यात्रा ट्रेन मार्ग और बुकिंग
ट्रेन भगवान राम के जीवन से जुड़े सभी प्रमुख स्थानों – अयोध्या, भद्राचलम, चित्रकूट, हम्पी, जनकपुर, कांचीपुरम, नंदीग्राम, नासिक, प्रयागराज, रामेश्वरम, श्रृंगवेरपुर, सीतामढ़ी और वाराणसी से होकर गुजरेगी। पर्यटक आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए रामायण यात्रा ट्रेन में ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
ट्रेन 24 अगस्त को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। लग्जरी ट्रेन में लगभग 600 पर्यटकों को समायोजित करने के लिए 10 3A कोच होंगे। पर्यटक ट्रेन में एक पेंट्री कार भी होगी जो यात्रियों को शाकाहारी भोजन परोसेगी। आईआरसीटीसी ने कहा कि इंफोटेनमेंट सिस्टम, सीसीटीवी कैमरा, सुरक्षा गार्ड सेवाएं भी बोर्ड पर उपलब्ध होंगी।
निगम इस भारत गौरव ट्रेन यात्रा की पहली 100 बुकिंग पर 5 प्रतिशत की छूट भी दे रहा है। आईआरसीटीसी ने ग्राहकों को ईएमआई भुगतान विकल्प प्रदान करने के लिए पेटीएम और रेजरपे पेमेंट गेटवे के साथ भी करार किया है।
रामायण यात्रा ट्रेन की कीमत, पैकेज
73,500/- प्रति व्यक्ति से खर्चा शुरू होगा। इनमें सभी को थर्ड एसी में यात्रा कराई जाएगी, एसी होटलों में रात्रि प्रवास, सभी टाइम का भोजन (केवल शाकाहारी), बसों से आना जाना, दर्शन कराना, गाइड की सेवाएं आदि शामिल होंगे।
संबंधित खबरें
'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
48 mins agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
1 hr agoचक्रवात 'अर्नब' का खतरा! रेलवे ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
1 hr agoSC ने केंद्र को लगाई फटकार, दवाओं की ज्यादा कीमत पर उठाए सवाल
2 hrs agoकर्नाटक SIR की फाइनल लिस्ट जारी, 1.88 लाख वोटर्स के कटे नाम
3 hrs agoक्या है संसद सत्र का सत्रावसान, स्थगन से कितना अलग? कब तक रह सकता स्थगित
4 hrs ago'किसी न्यूज चैनल से...', राहुल के खिलाफ याचिका पर CJI ने वकील को फटकारा
4 hrs agoचक्रवाती तूफान अर्नब से बढ़ी चिंता, 28-29 तारीख को यहां बंद रहेंगे स्कूल!
6 hrs agoचक्रवात, हरीकेन और टाइफून में क्या है फर्क? कब और कैसे बनते हैं ये बवंडर
6 hrs ago'10 लाख लोग, 20000 गाड़ियां', राहुल गांधी से फिर रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines