Rama Navami Violence: पिछले हफ्ते रामनवमी पर्व पर पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात और महाराष्ट्र में हुई में अब ओआईसी (OIC-Organisation Of Islamic Cooperation) भी कूद पड़ा है। ओआईसी ने हिंसा को मुस्लिमों के खिलाफ संगठित हमला करार दिया है। आगे कहा कि भारत में राम नवमी पर हिंसा के जरिए मुसलमानों को निशाना बनाया गया, वो बेहद चिंताजनक है।
ओआईसी महासचिव की तरफ से इस चिट्ठी में बिहार के बिहारशरीफ में हुई हिंसा का जिक्र किया है। कहा कि अतिवादी हिंदुओं ने मदरसों को निशाना बनाया। लाइब्रेरी को आग के हवाले कर दिया गया। यह भी कहा कि रामनवमी शोभायात्रा के दौरान कई भारतीय राज्यों में हिंसा हुई है। मुस्लिमों को निशाना बनाया गया।
विदेश मंत्रालय ने दिया करारा जवाब
ओआईसी के बयान का भारत सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ओआईसी सचिवालय द्वारा आज भारत के संबंध में जारी बयान की हम कड़ी निंदा करते हैं। यह उनकी सांप्रदायिक मानसिकता और भारत विरोधी एजेंडे का एक और उदाहरण है।
जानिए क्या है ओआईसी?
आईआईसी 57 मुस्लिम देशों का संगठन है। इसकी स्थापना 1969 में की गई थी। संगठन के देशों की संयुक्त आबादी 1.8 अरब से भी ज्यादा है। यह संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा संगठन है। इस संगठन में पाकिस्तान की अहम भूमिका है। पाकिस्तान की आपत्ति के चलते इस संगठन में भारत शामिल नहीं है।
ओवैसी ने कहा- बिहार दंगों पर नीतीश को अफसोस नहीं
एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हिंसा को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि जब भी किसी राज्य में हिंसा होती है तो इसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर आती है। बिहारशरीफ में मदरसा अजीजिया को आग के हवाले किया गया। एक मस्जिद के मीनार को तोड़ा गया और मुस्लिमों की दुकानों को निशाना बनाया गया तो इससे साफ पता चलता है कि इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश हुई है।
ओवैसी ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मालूम था कि नालंदा एक संवेदनशील जिला है, फिर भी ये हुआ। तो ये जो भी कुछ बिहार में हुआ उसकी जिम्मेदारी बिहार सरकार पर आती है। उन्हें मालूम था कि वहां हिंसा हो सकता है क्योंकि 2016 में भी इस तरह का हिंसा नालंदा में हुआ था। उन्हें इन सब से कोई तकलीफ नहीं हो रही है, वो कल इफ्तार में भी चले गए। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
11 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines