Ram Mandir News: राम भक्तों को अयोध्या में राम मंदिर बन जाने का बेसब्री से इंतजार है। साल में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी है। 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी राम मंदिर में नए विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे। मंदिर संस्था ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन मुख्य अतिथि के तौर पर पीएम मोदी को आनंत्रित किया है। पीएम मोदी ने भी इसे अपना सौभाग्य बताया था। मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। समय समय पर इसकी तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं।
इस बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की रात की तस्वीरें शेयर की हैं। ट्रस्ट ने इसके साथ लिखा है कि ‘श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण स्थल पर रात्रि काल में लिए गए चित्र।’ इसमें मंदिर बहुत ही सुंदर और भव्य दिखाई दे रहा है। दीवाली से पहले सामने आईं ये तस्वीरें बहुत ही मनमोहक और आकर्षित करने वाली हैं।
जलाए जाएंगे 21 लाख से ज्यादा दीपक
दीवाली के मौके पर राम नगरी अयोध्या में 21 लाख से ज्यादा दीपक जलाए जाने की तैयारी है। 11 नवंबर को यहां दीपोत्सव होगा। इसके लिए प्रशासन जी जान से तैयारी में जुटा हुआ है। राम मंदिर को लेकर देशभर में भक्ति का माहौल है, क्योंकि इससे करोड़ो श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है।
ये भी पढ़ें-नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी ने ईरान की जेल में शुरू की भूख हड़ताल, क्या है वजह?
कितनी होगी मंदिर की लंबाई-चौड़ाई
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर को परंपरागत नागर शैली में बनाया जा रहा है। मंदिर की लंबाई 308 फीट, चौड़ाई 250 फीट और ऊंचाई 161 फीट होगी। इसमें कुल मिलाकर 5 मंडप बनाए जा रहे हैं। वहीं ट्रस्ट द्वारा जारी तस्वीरों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि बन जाने के बाद मंदिर कितना भव्य दिखाई देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदिर 23 जनवरी को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। हर दिन 70-75 हजार श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें-News Bulletin: दिल्ली में प्रदूषण के बीच ऑड-ईवन की वापसी, केंद्र सरकार ने लाॅन्च किया सस्ता ‘भारत’ आटा
संबंधित खबरें
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
28 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
8 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
18 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines