---विज्ञापन---

देश angle-right

फिर जेल से बाहर आएगा रेप का दोषी राम रहीम, 40 दिन की मिली पैरोल

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को फिर से 40 दिन की पैरोल दी गई। डेरा प्रमुख दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। उसे तीन महीने इसी तरह की पैरोल दी गई थी। रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार को फिर से 40 दिन की पैरोल दी गई। डेरा प्रमुख दो शिष्याओं के साथ रेप के आरोप में 20 साल जेल की सजा काट रहा है। उसे तीन महीने इसी तरह की पैरोल दी गई थी। रोहतक के संभागीय आयुक्त संजीव वर्मा ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया, ”40 दिनों के लिए पैरोल दी गई है। यह नियमानुसार दी गई है।”

पहले भी मिल चुकी है पैरोल

डेरा प्रमुख की आखिरी 40 दिन की पैरोल पिछले साल 25 नवंबर को खत्म हुई थी। वह 14 अक्टूबर को रिहा होने के बाद उत्तर प्रदेश में अपने बरनावा आश्रम गया था। इससे पहले, हरियाणा के जेल मंत्री रंजीत सिंह चौटाला ने डेरा प्रमुख की ताजा पैरोल याचिका पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि डेरा प्रमुख ने 40 दिनों के पैरोल के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे रोहतक संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िएदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को कार से घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सतनाम सिंह जयंती कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना

जानकारी के अनुसार, अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। अक्टूबर-नवंबर में अपनी पिछली पैरोल अवधि के दौरान 55 वर्षीय सिरसा डेरा प्रमुख ने यूपी के बरनावा आश्रम में कई ऑनलाइन सत्संग आयोजित किए। अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था

---विज्ञापन---

और पढ़िएअनुराग ठाकुर के साथ चली 5 घंटे की बैठक के बाद धरना खत्म करने का ऐलान, एक महीने में पूरी होगी जांच

पैरोल दिए जाने पर आपत्ति

पंजाब विधानसभा चुनाव से बमुश्किल दो सप्ताह पहले 7 फरवरी, 2022 से तीन सप्ताह की पैरोल दी गई थी। सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने पहले गुरमीत राम रहीम सिंह को पिछले साल 40 दिन की पैरोल दिए जाने पर आपत्ति जताई गई थी। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने आरोप लगाया था कि जहां गुरमीत राम रहीम सिंह के प्रति विशेष मेहरबानी की जा रही है, वहीं करीब तीन दशक से जेलों में बंद सिख कैदियों को सजा पूरी होने के बाद भी रिहा नहीं किया जा रहा है। 2021 में डेरा प्रमुख, चार अन्य लोगों के साथ, डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 21, 2023 12:21 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola