पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभायात्रा से पहले तनाव का माहौल है। उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा थाना क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूजा के पंडाल और मूर्तियों में आग लगा दी गई है। लोगों ने कहा कि सुबह 4 बजे पूजा पंडाल में कोई आग लगाकर चला गया। आग पंडाल के पीछे से लगाई गई है।
बता दें कि गोबरडांगा थाना क्षेत्र के बरगुम कचहरी बारी इलाके में अग्रदूत संघ क्लब पिछले 40 साल से बसंती पूजा का आयोजन करता रहा हैं शनिवार सुबह सदस्यों ने देखा कि पंडाल में पीछे से किसी ने आग लगाई। मूर्ति का एक हिस्सा जला हुआ था और मूर्ति पड़ी हुई थी। जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौेक पर पहुंचे।
लोगों ने की नारेबाजी
घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने गोबरडांगा थाना क्षेत्र के बारी चौराहा इलाके में सड़क जाम कर नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती की गई। गोबरडांगा थाना पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है अंधेरे में पंडाल में आग किसने लगाई। उधर रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर हावड़ा के जीटी रोड पर लगी अस्थाई दुकानों को पुलिस ने हटा दिया है।
ये भी पढ़ेंः रामनवमी पर खुलेगा भारत का पहला वर्टिकल ब्रिज, रामेश्वरम में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें खास बातें
राणाघाट में लगे विवादित पोस्टर
रामनवमी से पहले नादिया राणाघाट में होने वाली रैली से पहले पोस्टरों को लेकर राजनीतिक तनाव देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने राणाघाट के विश्वास पारा क्षेत्र में भाजपा पार्टी कार्यालय के पास शुभेंद वापस जाओ वाला पोस्टर देखा। इसके बाद इलाके में हलचल मच गई। बता दें कि बीजेपी रामनवमी पर बंगाल में 2 हजार से अधिक शोभायात्राएं निकाल रही है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीजेपी ने दावा किया है कि प्रदेश में 1 करोड़ से अधिक युवा इन शोभायात्राओं में शामिल होंगी। वहीं पुलिस ने शोभायात्रा में डीजे और बाइक पर बैन लगाया है।
ये भी पढ़ेंः बजट सेशन में वक्फ समेत 16 विधेयक पास, 100 फीसदी से ज्यादा कामकाज; जानें संसद का लेखा-जोखा
संबंधित खबरें
'यातायात नियमों का सख्ती से पालन नहीं करते लोग…', दिल्ली HC का बड़ा बयान
8 mins agoतमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 hr agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 hrs agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
2 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
4 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines