पश्चिम बंगाल में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकालने को लेकर जमकर राजनीति हुई। पुलिस प्रशासन ने पहले इसकी अनुमति नहीं दी, मामला कोर्ट तक पहुंचा, जिसके बाद शोभायात्रा निकाली जा सकी। उत्तर 24 परगना में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
“बंगाल में रामराज्य आने वाला है” – सुकांत मजूमदार
एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “जिस तरह बड़ी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए हैं, इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में बंगाल में रामराज्य स्थापित होगा। पहले टीएमसी कहती थी कि रामनवमी बंगाल का त्योहार नहीं है, लेकिन आज वही टीएमसी कह रही है कि राम सबके हैं। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें।”
उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “हमें ‘चुनावी हिंदुओं’ से सावधान रहना होगा। ये लोग केवल चुनाव के समय हिंदू बनते हैं। हिंदू समाज अब एकजुट हो रहा है और ममता बनर्जी के शासन को लेकर उनमें आक्रोश है। ममता सरकार पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे।”
कोलकाता में शोभायात्रा पर हमले का आरोप
सुकांत मजूमदार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि रामनवमी की शोभायात्रा के लौटते समय कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन पॉइंट इलाके में श्रद्धालुओं पर हमला किया गया। उन्होंने लिखा कि भगवा झंडा ले जाने के कारण वाहनों पर पत्थर फेंके गए, विंडशील्ड तोड़ दिए गए और अराजकता फैलाई गई। यह सुनियोजित हमला था। पुलिस वहीं मौजूद थी लेकिन मूकदर्शक बनी रही।
उन्होंने लिखा, “ममता सरकार की पुलिस ने निर्दोष हिंदुओं की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया। यह कायरतापूर्ण निष्क्रियता दर्शाती है कि रामनवमी पर हिंदू एकता से शासन हिल गया है। टीएमसी की तथाकथित ‘शांति वाहिनी’ असल में घबराई हुई है। यह तो बस शुरुआत है।” अंत में उन्होंने लिखा कि हम कोलकाता से वादा करते हैं कि अगले साल पार्क सर्कस से और भी बड़ी, जोरदार और भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो पुलिस आज खामोश खड़ी थी, वह हम पर फूल बरसाएगी।”
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
38 mins ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
1 hr ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
2 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
4 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
5 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines