Ayodhya ram mandir security: श्री राम मंदिर समारोह के चलते अध्योध्या को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। आसमान, पानी और जमीन हर जगह सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। खुद आला अधिकारी मौके पर हैं। बॉर्डर समेत शहर में जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। बिना वाहन जांच और पहचान पत्र चेक किए किसी को आवाजाही करने नहीं दी जा रही है। यूपी पुलिस, केंद्रीय अर्धसैनिक बल समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान सड़कों पर अत्याधुनिक हथियारों से लैस तैनात दिख रहे हैं।
20000 से ज्यादा जवान, 10000 से अधिक सीसीटीवी कैमरा
उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार केंद्रीय बलों के 20000 से ज्यादा जवान शहर में तैनात हैं। इसके अलावा यहां हवा या ड्रोन से दुश्मन के हमले को नाकाम करने के लिए एंटी ड्रोन प्रणाली लगाई गई है। अयोध्या में भीड़ पर और संदिग्धों पर निगरानी करने के लिए करीब 10000 से अधिक सीसीटीवी कैमरा चप्पे-चप्पे पर लगाए गए हैं। यह सभी नाइट विजन कैमरा हैं, जो दिन समेत रात में हर हरकत पर नजर रखते हैं।
सरयू नदी में नाव से गश्त, सड़क पर वाहनों की जांच
इसके अलावा सरयू नदी में नाव से गश्त की जा रही है। नदी के किनारों पर पैदल गश्त बढ़ा दी है। इसके अलावा ऊंची इमारतों से दूरबीन से सुरक्षा कर्मी निगरानी कर रहे हैं। जगह-जगह खोजी कुत्ते, स्नाइपर, बम निरोधक दस्ता और क्विक एक्शन टीम तैनात है। बता दें कई दिन पहले से ही एसपीजी, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने अध्योध्या में सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल ली थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 8000 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। इनमें राजनीतिक, व्यवसायी, सिने जगह, खेल समेत अन्य फील्ड से लोग शामिल हैं। शहर के सभी अस्पताल अलर्ट पर हैं। जगह-जगह एंबुलेंस तैनात की गई हैं। दमकल विभाग की गाड़ियां संवेदनशील स्पॉट पर पहले से खड़ी की गई हैं। बड़ी संख्या में वालंटियर भी सुरक्षा में लगाए गए हैं।
संबंधित खबरें
66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
2 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
3 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
5 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
8 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
9 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
11 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
11 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines