MBA किया, MNC की नौकरी छोड़ मूर्तिकार बने, कौन हैं Arun Yogiraj, जिन्होंने रामलला की मूर्ति बनाई

Arun Yogiraj Sculpted Ram Lala Statue: 22 जनवरी को राम मंदिर में लगने वाली रामलला की प्रतिमा बनाने वाले अरुण योगराज कौन हैं, आइए जानते हैं…

Ram Lala Statue

Ram Lala Statue

विज्ञापन

Who Is Arun Yogiraj Sculpted Ram Lala Statue: अयोध्या का राम मंदिर उद्घाटन के लिए तैयार है। उसमें विराजमान होने वाले रामलला भी तैयार हैं। उनकी भव्य मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है। 3 मूर्तिकारों की मूर्तियों में से एक का सेलेक्शन किया गया है। रविवार को राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में मूर्ति पर फैसला लेकर सुरक्षित रख लिया गया और सोमवार को घोषणा की गई कि मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) द्वारा बनाई गई रामलला की मूर्ति राम मंदिर में लगेगी। यह 51 इंच, करीब 8 फीट लंबी प्रतिमा है, जिसमें रामलला बाल स्वरूप में नजर आएंगे। रामलला राम मंदिर में कमल के फूल पर विराजेंगे। कर्नाटक के नीले पत्थरों से इस प्रतिमा को तैयार किया गया है। आइए जानते हैं उस शख्स के बारे में जिसने यह मूर्ति बनाई है…

 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके तारीफ

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि रामलला की मूर्ति बनाने वाले 37 वर्षीय अरुण योगीराज कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार योगीराज शिल्पी के बेटे हैं। अरुण ने 2008 से कर्नाटक के मैसूर विश्वविद्यालय से MBA किया और MNC में नौकरी ली, लेकिन उनके दादा की भविष्यवाणी सच साबित हुई। अचानक अरुण ने नौकरी छोड़ दी और अपना पुश्तैनी काम संभाल लिया। नतीजतन आज अरुण देश के मशहूर मूर्तिकार हैं। उनके पिता और दादा वाडियार घराने के महलों को तराश चुके हैं। अरुण अब से पहले सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट ऊंची प्रतिमा बना चुके हैं, जो इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति स्थल के पीछे भव्य छतरी के नीचे लगी है। इसके अलावा अरुण ने केदारनाथ में लगी आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा भी बनाई थी।

विज्ञापन

अरुण योगीराज को मिले सम्मान-अवार्ड

दिल्ली में सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करते समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अरुण योगीराज से मिले थे तो उन्होंने उनके काम की खूब तारीफ की थी। अरुण योगराज को मैसूर जिला प्रशासन ने नलवाड़ी अवार्ड 2020 से नवाजा था। 2021 से वे द क्राफ्ट्स काउंसिल ऑफ कर्नाटक के मेंबर हैं। 2014 में उन्हें भारत सरकार ने साउथ थोन यंग टैलेंटिड आर्टिस्ट अवार्ड दिया था। स्कल्पचर्स एसोसिएशन द्वारा उन्हें शिल्पा कौस्तुभ अवार्ड दिया गया था। मैसूर जिला प्रशासन द्वारा उन्हें राज्योत्सव अवार्ड दिया गया था। कनार्टक के मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। मैसूर स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। अमर शिल्पी जकानाचार्य ट्रस्ट द्वारा भी अरुण को सम्मानित किया जा चुका है। वे स्टेट और नेशनल लेवल पर कई स्कल्पचर्स कैंप जॉइन कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ