---विज्ञापन---

देश angle-right

Ram Mandir Inauguration: आज से रामलला प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू, अयोध्या में 7 दिन क्या-क्या होगा?

Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha: आज से अयोध्या राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू होने जा रहा है। विशेष पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा की रस्में शुरू होंगी।

---विज्ञापन---

Ram Mandir Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगा। इसके लिए आज विशेष पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू हो रहा है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratistha) समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कल 17 जनवरी दिन बुधवार को भगवान रामलला की मूर्ति राम मंदिर में प्रवेश करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह के यजमान होंगे। वे 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे और 22 जनवरी को धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनेंगे। कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज की बनाई रामलला की प्रतिमा गर्भगृह में प्रतिष्ठित होगी। 20-21 जनवरी को दर्शन नहीं होंगे।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

7 दिन यह सभी कार्यक्रम होंगे

  • 16 जनवरी को आज विशेष पूजा के तहत प्रायश्चित एवं कर्म कुटी पूजन
  • 17 जनवरी की शाम को रामलला की मूर्ति रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में एंट्री करेगी
  • 18 जनवरी की शाम को तीर्थ पूजन, जलयात्रा, जलाधिवास, गंधाधिवास होगा
  • 19 जनवरी की सुबह औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास
  • 19 जनवरी की शाम को ही धान्याधिवास होगा
  • 20 जनवरी की सुबह शर्कराधिवास, फलाधिवास होगा
  • 20 जनवरी की शाम को ही पुष्पाधिवास होगा
  • 21 जनवरी की सुबह मध्याधिवास होगा
  • 21 जनवरी की शाम को ही शय्याधिवास होगा
  • 22 जनवरी को 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजे के बीच रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी

 

---विज्ञापन---

प्राण प्रतिष्ठा शुभ मुहूर्त

पौष शुक्ल कूर्म द्वादशी, विक्रम संवत 2080, सोमवार, 22 जनवरी 2024, दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से 1 बजे के बीच, 84 सेकेंड का शुभ अभिजीत मुहूर्त

121 पुजारियों की टीम कराएगी अनुष्ठान

प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अधिकतम 7 अधिवास और न्यूनतम 3 अधिवास होते हैं। पूरा अनुष्ठान 121 पुजारियों की टीम कराएगी। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ अनुष्ठान और रस्मों की निगरानी, को-ऑर्डिनेशन और डायरेक्शन करेंगे। काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे।

---विज्ञापन---

अनुष्ठान के मेहमान-यजमान

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कराएंगे। इनके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मुख्य यजमान होंगे। 25 वाद्य यंत्रों से अयोध्या नगरी राममयी होगी।

 

---विज्ञापन---

First published on: Jan 16, 2024 08:11 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola