Opposition Leaders on Ram Mandir Inauguration Ayodhya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के बाद रामलला की मूर्ति का अनावरण किया। इस ऐतिहासिक पल को लाखों लोगों ने अपने घरों और देशभर के मंदिरों में लगे टेलीविजन स्क्रीन पर देखा। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान सेना ने हेलीकॉप्टरों से मंदिर पर पुष्प वर्षा भी की। इस समारोह में मशहूर हस्तियों समेत 10,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विपक्षी नेताओं को भी मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित किया था, लेकिन उन्होंने आने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए इसे एक राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया है। आइए जानते हैं कि प्राण प्रतिष्ठा के समय विपक्षी नेता क्या कर रहे थे…
राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। वे असम में हैं। राहुल गांधी का आज 15वीं सदी के समाज सुधारक श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बताद्रवा थान का दौरा करने का कार्यक्रम था, लेकिन उन्हें हैबरगांव में ही रोक दिया गया। इस पर राहुल ने कांग्रेस नेताओं के साथ धरना भी दिया।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पहले ही राहुल से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पहले यात्रा न करने का अनुरोध किया था।
ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कालीघाट मंदिर में पूजा करने के बाद ‘सर्व विश्वास’ रैली करने का कार्यक्रम है। भाजपा ने उन पर राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए रैली को रोकने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि, उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई।
यह भी पढ़ें: क्या कांग्रेस के 1984 के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी BJP, जानें राम मंदिर से क्या बना राजनीतिक माहौल?
उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना और गोदावरी नदी तट पर महा आरती करेंगे। इसके बाद मंगलवार को वे पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उद्धव ठाकरे को राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के लिए स्पीड पोस्ट से निमंत्रण भेजा गया था।
अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर आम आदमी पार्टी ने आज शोभा यात्रा निकाली। AAP के सभी मंत्री, विधायक, पार्षद, नेता और कार्यकर्ता सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित भंडारों, प्रसाद वितरण और शोभा यात्राओं में शामिल हुए। केजरीवाल ने सभी मंत्रियों, विधायकों और नेताओं से आग्रह किया है कि जहां भी शोभा यात्रा हो रही है, वे शामिल हों। भंडारे में योगदान दें और लोगों की सेवा करें।
एमके स्टालिन
डीएमके के नेतृत्व वाली एमके स्टालिन सरकार ने कहा कि वह अयोध्या में ‘मस्जिद को ध्वस्त करने’ के बाद राम मंदिर के निर्माण से सहमत नहीं है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कामाक्षी अम्मन मंदिर से राम मंदिर का लाइव प्रसारण देखने वाली थीं, लेकिन राज्य सरकार ने लाइव प्रसारण देखने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मंदिरों में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह के सीधे प्रसारण पर प्रतिबंध लगाने के मौखिक आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सोमवार को तमिलनाडु सरकार को नोटिस जारी किया।
यह भी पढ़ें: ‘सबसे भाग्यशाली व्यक्ति’, रामलला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले मूर्तिकार अरुण योगीराज
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
55 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
59 mins agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines