Bharat Jodo Nyaya Yatra

Nyay Yatra: मंदिर में नहीं जाने देने पर भड़के राहुल गांधी सड़क पर बैठे, गाया 'रघुपति राघव राजा राम'

Bharat Jodo Nyaya Yatra Video: मंदिर में न जाने देने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विरोध जताते हुए सड़क पर बैठ गए और ‘रघुपति राघव राजा राम’ गाने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

सड़क पर बैठ राहुल गांधी ने गाया ‘रघुपति राघव…

इस वीडियो में राहुल गांधी अपने साथियों के साथ सड़क पर बैठे हुए दिख रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी के सभी साथी तालियां बजाते हुए ‘रघुपति राघव राजा राम’ गा रहे हैं। यह वीडियो पोस्ट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो को कुछ मिनट में 2 लाख 83 हजार लोगों ने देख लिया है। साढ़े 5 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर कमेंट करते हुए कई राहुल गांधी के इस अहिंसात्मक प्रतिरोध की तारीफ की है। वहीं, कई लोग वीडियो में गाए जा रहे ‘राम’ भजन को प्राण प्रतिष्ठा से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

क्यां बोल रहे हैं लोग?

विज्ञापन

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान राहुल को मिल रहे जनसमर्थन से घबराकर उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि धर्म पर राजनीति का पहरा है, पहले तिजोरियों पर था लेकिन अब ‘मंदिर और मस्जिदों’ पर भी पहरा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ