हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ठगों ने भगवान भी नहीं बख्शे, Ram Mandir के नाम पर QR कोड से मांगा चंदा, देने से पहले बरतें सावधानी

Ram Mandir Donation Cyber Fraud: राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगकर ठगा जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Ram Mandir Inauguration

QR Code Scam By Demanding Donation For Ram Mandir: ठगों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, बल्कि फर्जी पेज और फर्जी QR कोड बनाकर लोगों से शेयर करके फंड मांगा जा रहा है। राम मंदिर अयोध्या के नाम पर यह ठगी हो रही है। अपने X अकाउंट पर पोस्ट डालकर विश्‍व हिंदू परिषद के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता विनोद बंसल ने मामले का खुलासा किया। वहीं विश्‍व हिंदू परिषद (VHP) ने गृह मंत्रालय, DGP उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर भगवान राम और राम मंदिर के नाम पर ठगी करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

फोन पर बात करके कंफर्म की गई ठगी की बात

विनोद बंसल ने पोस्ट लिखकर बताया कि सोशल मीडिया पर फर्जी पेज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या उत्तर प्रदेश बनाया गया है। इस पेज पर एक QR कोड भी शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है कि राम मंदिर के नाम पर दान देने के इच्छुक लोग इस कोड को स्कैन करके चंदा दें। विश्व हिंदू परिषद के एक सदस्य ने पोस्ट में दिए गए नंबर पर कॉल करके बात की तो कॉलर ने बताया कि राम मंदिर के नाम पर ज्यादा से ज्यादा चंदा दें। चंदा देने वाले का नाम और नंबर डायरी में नोट किया जाएगा। जब मंदिर पूरा बन जाएगा तो दर्शन करने के लिए अयोध्या बुलाया जाएगा।

विज्ञापन

 

लोगों ने ही VHP वर्करों से नंबर शेयर किया था

विनोद बंसल ने राम मंदिर के श्रद्धालुओं को जानकारी दी कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने किसी को भी मंदिर के नाम चंदा जमा करने के लिए अधिकृत नहीं किया है। इसलिए लोग इस तरह की ठगी से बचें। लोगों को राम मंदिर के नाम पर चंदा देने से पहले सावधानियां बरतनी होंगी। राम मंदिर का बनना खुशी का मौका है और ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण भेजे रहे हैं, लेकिन किसी से दान नहीं लिया जा रहा है। इस धोखाधड़ी का पता भी तब चला, जब अयोध्या वासियों ने राम मंदिर के नाम पर चंदा मांगे जाने की बात कही। उनमें से ही एक ने VHP वर्करों को नंबर दिया, जिस पर बात करके सच पता लगाया गया।

यह भी पढ़ें: वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर, अब पर्ची से नहीं कर पाएंगे दर्शन, श्राइन बोर्ड ने की नई व्यवस्था

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: वो मुस्‍ल‍िम प्रोफेसर, जो रामलला के दर्शन करने को हैं बेताब, Ram Mandir न‍िर्माण के लिए द‍िए थे एक लाख  

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola