Ram Mandir Inauguration: तैयारी जोरों पर, कहीं छुट्टी तो कहीं शराब बंद, जानें 5 राज्यों में क्या किए गए बदलाव 

Ram Mandir Inauguration: हरियाणा और मध्यप्रदेश में ड्राई डे घोषित किया गया है। यहां शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

ram mandir inauguration

श्री राम मंदिर उद्घाटन के दिन 5 राज्यों में छुट्टी

विज्ञापन

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम मंदिर उद्घाटन समारोह है। इस दिन श्री राम लला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भव्य आयोजन में शामिल होंगे। अयोध्या नगरी में इसकी तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। केंद्र सरकार ने इस दिन सरकारी कार्यालयों में हाफ डे घोषित किया है। इस बीच अलग-अलग राज्यों ने अपने यहां छुट्टी और अन्य पाबंदी लागू की हैं। कुछ जगह सरकारी दफ्तर दोपहर 2.30 बजे खोले जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि अलग-अलग राज्यों में राम मंदिर उद्घाटन के लिए क्या बड़े बदलाव किए गए हैं।

7000 खास मेहमान

समारोह में तकरीबन 7000 मुख्य अतिथि और विशेष अतिथि शामिल होंगे। इनमें राजनीतिक, सेलिब्रिटी, खेल जगत, बिजनेस समेत हर क्षेत्र के माननीय लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी लोगों को संबंधित करेंगे। जानकारी के अनुसार 18 जनवरी को श्री राम मंदिर गर्भगृह में रामलला की मूर्ति को रख दिया गया है। 22 जनवरी को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश

उत्तर प्रदेश में छुट्टी का ऐलान किया गया है। एजुकेशन सभी संस्थान आंशिक रूप से बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश में आधे दिन छुट्टी रहेगी। यहां ड्राई डे घोषित किया गया है। शराब की दुकानें पूरे दिन बंद रहेंगी।

छत्तीसगढ़ सरकार ने चलाई विशेष ट्रेनें

यहां अयोध्या जाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। इन वीकली ट्रेनों को 22 जनवरी के बाद लोगों के वापस लौटने तक चलाया जाएगा।  इसके अलावा यहां सभी स्कूल और कॉलेज 22 जनवरी को पूरी तरह बंद रहेंगे।

गोवा में छुट्टी, हरियाणा में शराब में पाबंदी

विज्ञापन

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के महत्व को बताते हुए इस दिन राज्य में छुट्टी का ऐलान किया। वहीं, हरियाणा में राम मंदिर उद्घाटन के दिन शराब पर पाबंदी रहेगी। शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर स्थानीय पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। वहीं, राज्य में छुट्टी की घोषणा हुई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ