Consul General of Israel visits Shri Ram Temple in Mumbai to go Ayodhya: यूपी के अयोध्या में राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। मंदिर कल से आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में इसे लेकर उत्साह और खुशी का माहौल है। करोड़ों रामभक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच मुंबई में इजरायली महावाणिज्य दूत ने मुंबई के वडाला में श्री राम मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या आने के लिए उत्सुक हूं।
इजरायली महावाणिज्य दूत कोबी शोशानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि मैं जल्द ही अयोध्या आने का इंतजार कर रहा हूं। आज मैंने मुंबई के वडाला में ऐतिहासिक श्री राम मंदिर का दौरा किया। बता दें कि इससे पहले भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की एक तस्वीर शेयर करके रामभक्तों को इस ऐतिहासिक पल के लिए शुभकामनाएं दी थीं।
क्या कहा इजरायली राजदूत ने
भारत में इजराइल के राजदूत ने एक्स पर कहा कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दुनिया भर के भक्तों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मैं अयोध्या में राममंदिर के जल्द दर्शन के लिए उत्सुक हूं। यकीनन वह मेरे पास मौजूद इस मॉडल से भी अधिक भव्य और सुंदर होगा।
मालदीव मुद्दे पर भी दिया था साथ
बता दें कि इजराइल हर मुद्दे पर खुलकर भारत का समर्थन करता रहा है। हाल ही में मालदीव विवाद के बीच भी उसने खुलकर भारत का सपोर्ट किया था। इजराइल फ्रांस की तरह ही भारत के सबसे विश्वसनीय और अच्छे दोस्तों में है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। भक्तों में इसे लेकर जबर्दस्त उत्साह है।
ये भी पढ़ें-बंगाल में सीता कुंड, जो बनाया था श्रीराम ने, जानें कैसे और क्या हैं इसकी खासियतें?
संबंधित खबरें
इंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
58 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
1 hr agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
2 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
3 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
5 hrs agoजम्मू-कश्मीर में NC को बड़ा झटका, सैयद रुहुल्लाह ने पार्टी से दिया इस्तीफा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines