Mamata Banerjee On Ram Mandir Inauguration: (कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट) अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में भव्य तैयारियां चल रही हैं। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के जयनगर मे आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने भाजपा पर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मै उस उत्सव पर विश्वास रखती हूं, जो सभी समुदाय को लेकर चले, सबके बारे में बात करें। आपको जो करना है करिए, लेकिन दूसरे समुदाय को अवहेलना करना सही नहीं है। मैं ईश्वर अल्लाह की कसम खाकर कहती हूं, मै जबतक रहूंगी, कभी हिंदू मुस्लिम में भेदभाव नहीं करने दूंगी।
राम मंदिर उद्घाटन में ममता बनर्जी शामिल होंगी कि नहीं?
बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी आमंत्रित किया गया है, लेकिन वह इस प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगी कि नहीं, इस पर संदेह हैं। न तो ममता दीदी ने स्पष्ट रूप से किसी को कुछ बताया है और न ही तृणमूल कांग्रेस की तरफ से ही उसकी पुष्टि की गई है।
केंद्र पर पैसा नहीं देने का आरोप
हम बताते चलें कि ममता बनर्जी गंगासागर मेले के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के बाद दक्षिण 24 परगना के जयनगर पहुंची थी, जहां उन्होंने बहुरू हाई स्कूल मैदान में 542 करोड़ रुपये की लागत से 74 सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होने इस दौरान केंद्र पर पैसा नहीं देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बंगाल के लोगों का पैसा रोक रखा है। वे राज्य को पैसा नहीं दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें:
क्या भगवान से बात कर रहे हैं, अब कब आएंगे अयोध्या? पत्रकार ने पूछा तो PM मोदी ने क्या जवाब दिया
Ram Katha Interesting Facts: क्या आप जानते हैं श्रीराम की बड़ी बहन का नाम? पढ़ें रोचक किस्से
संबंधित खबरें
आर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
1 hr ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
3 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
3 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
5 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
5 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
6 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines