RSS Leader Indresh kumar Appeal Muslim say Jai Shri Ram: RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक इंद्रेश कुमार ने रविवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर अभिषेक समारोह के अवसर पर सभी मुसलमान मस्जिदों, दरगाहों में श्री राम, जय राम, जय-जय राम नाम का जाप करें। उन्होंने आगे कहा कि भारत में लगभग 99 प्रतिशत मुस्लिम और गैर हिंदू इसी देश के हैं। इंद्रेश कुमार ने कहा कि हमारे पूर्वज एक जैसे हैं क्योंकि उन्होंने अपना धर्म बदला है देश नहीं।
राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक ने मुस्लिमों के साथ-साथ ईसाई और सिखों प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने की अपील की। आरएसएस नेता दिल्ली में रविवार को राम मंदिर, राष्ट्र मंदिर एक साझा विरासत बुक के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। इंद्रेश कुमार ने कहा कि एमआरएम ने पहले भी अपील की है और मैं आज एक बार फिर इसे दोहरा रहा हूं उन्होंने कहा कि दरगाहों, मकतबों, मदरसों में 11 बार श्री राम जय राम जय जय राम नाम का जाप करें। बाकी आप अपनी पूजा पद्धति का पालन करते रहे।
दुनियाभर में शांति के लिए प्रार्थना करें
इंद्रेश कुमार ने आगे कहा कि मैं गुरुद्वारों, चर्चों से अपील करता हूं 22 जनवरी को वे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम टीवी पर जरूर देखें और दुनियाभर में शांति के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने कहा कि सभी गैर हिंदू शाम को दीया जरूर जलाएं। इस दौरान उन्होंने फारूक अब्दुल्ला के बयान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भगवान राम सबके हैं केवल हिंदुओं के नहीं। यह हमने कब नहीं कहा? कुमार ने कहा कि जिस समूह में वह हैं उसके अनुसार वह लोगों को समझाएं कि भगवान राम उनके भी हैं।
संबंधित खबरें
'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
58 mins agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
1 hr agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
3 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
4 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
5 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
5 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
6 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
7 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines