हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ram Mandir Ayodhya: दिसंबर 2024 तक पूरा होगा 'राम दरबार', निर्माणकार्य पर आया बड़ा अपडेट

Ram Mandir Ayodhya: मंदिर परिसर की परिक्रमा दीवार 795 मीटर की होगी। इसके अलावा मंदिर के पहली और दूसरी मंजिल पर राम दरबार का निर्माणकार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
नृपेंद्र मिश्रा

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर परिसर में निर्माणकार्य दोबारा शुरू होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव और श्रीराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा-राम मंदिर में एक बार फिर से निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उनका कहना था कि अब मंदिर में ‘परकोटा’ का काम पूरा होना है। यहां बता दें कि किसी भी चीज की सुरक्षा के लिए उसके चारों तरफ बनाई जाने वाली दीवार को परकोटा कहा जाता है।

795 मीटर की होगी परिक्रमा दीवार 

समिति के अध्यक्ष ने कहा- यह परिक्रमा दीवार 795 मीटर की होगी, जिसका काम तत्काल शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मंदिर के निचले चबूतरे पर प्रतिमा का काम भी शुरू किया जाएगा। वहीं, उनका कहना था कि मंदिर के पहली और दूसरी मंजिल पर राजा राम के ‘दरबार’ का काम भी शुरू होना है, जिसे दिसंबर 2024 में पूरा कर लिए जाने का अनुमान है।

विज्ञापन

25 लाख लोग कर चुके रामलला का दर्शन

जानकारी के अनुसार राम मंदिर का करीब 2.7 एकड़ की जमीन पर निर्माणकार्य हो रहा है। रामलला गर्भगृह के अलावा अभी मंदिर परिसर में सात और मंदिर बनाए जाने हैं। इसके अलावा राम दरबार, परिक्रमा मार्ग समेत मंदिर परिसर के अन्य काम पूरे किए जाने हैं। यहां बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। 23 जनवरी से यहां आम लोगों को प्रवेश दिया गया है। रोजाना यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अभी तक करीब 25 लाख लोग रामलला के दर्शन कर चुके हैं और 1 फरवरी तक राम मंदिर में मौजूद दान पेटियों में तकरीबन 8 करोड़ का दान मिला है। इसके अलावा तकरीबन 3.50 करोड़ रुपए का दान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पास ऑनलाइन आया है।

ये भी पढ़ें: छात्र के निलंबन के बाद एनआईटी कालीकट में बढ़ा तनाव; राम मंदिर से क्या है कनेक्शन?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola