---विज्ञापन---

देश angle-right

प्राण प्रतिष्ठा के बाद 25 मार्च तक रोज 50 हजार श्रद्धालुओं को राम मंदिर के दर्शन कराएगी भाजपा

Ayodhya Ram Mandir Darshan : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से हर उस व्यक्ति की मदद करने के लिए कहा है जो राम मंदिर के दर्शन करना चाहता है।

---विज्ञापन---

Ayodhya Ram Mandir Darshan : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख पास आ रही है। भाजपा इसका जश्न हर श्रद्धालु को कार्यक्रम से जोड़कर बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी कर रही है। इसे लेकर मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं से हर व्यक्ति को राम मंदिर के दर्शन करने में मदद करने के लिए कहा।

---विज्ञापन---

बैठक को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता 22 जनवरी को देश में दीवाली जैसा माहौल बनाएं। जो भी व्यक्ति दर्शन के लिए अयोध्या आ रहा है उसकी सहायता जरूर करें। किसी को भी असुविधा नहीं होनी चाहिए। दर्शन बिना किसी भेदभाव के होना चाहिए।

भाजपा 25 जनवरी से 25 मार्च तक एक अभियान भी चलाएगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता रोज 50,000 लोगों को दर्शन कराने की व्यवस्था करेंगे। नड्डा ने कहा कि लोग अपने खर्च पर राम मंदिर जाएंगे। भाजपा उनके रहने समेत अन्य व्यवस्थाएं करेगी। 430 शहरों से रोजाना करीब 35 ट्रेन चलेंगी।

---विज्ञापन---

भाजपा के झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे अयोध्या जाने वाले लोग

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नड्डा ने कहा कि राज्य, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं। राम मंदिर जाने वाले लोग भाजपा के झंडे का इस्तेमाल नहीं करेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: रामलला की मूर्ति को लेकर वायरल हो रही तस्वीर असली है या नहीं? 

ये भी पढ़ें: कौन हैं वो दो शख्स, जो राम मंदिर में कराएंगे मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: प्राण प्रतिष्ठा से जुड़े वो 5 सवाल, जिनके जवाब आप जानना चाहेंगे

First published on: Jan 02, 2024 10:09 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola