रील्स बनाते समय ऐसे कपड़े...नजरें झुक जाती हैं, SP सांसद राम गोपाल यादव संसद में बोले-रोक लगे

Ram Gopal Yadav on Reels: इंस्टाग्राम रील्स का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर महिलाओं और युवाओं में इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की होड़ लगी रहती है। मगर क्या आपने सोचा है कि अगर इंस्टाग्राम रील्स पर ही रोक लगा दी जाए तो? ऐसी ही एक मांग संसद में सपा सांसद रामगोपाल यादव ने सामने रखी है।

Ram Gopal Yadav Demands Ban on Instagram Reels

Ram Gopal Yadav on Reels: समाजवादी पार्टी के नेता रामगोपाल यादव इंस्टाग्राम रील्स बनाने वालों पर बुरी तरह से भड़क गए हैं। आज यानी मंगलवार की सुबह राज्यसभा में उन्होंने इंस्टाग्राम रील्स पर आपत्ती दर्ज की है। सपा सांसद का कहना है कि रील्स बनाते समय लोग ऐसे कपड़े पहनते हैं कि नजरें नीचे झुक जाती हैं। अगर समाज में न्यूडिटी और एल्कोहलिज्म बढ़ने लगता है तो कई सभ्यताएं खत्म हो जाती हैं। उन्होंने भारतीय सभ्यता और संस्कृति का हवाला देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है।

विज्ञापन

संसद में हुआ इंस्टाग्राम रील्स का जिक्र

संसद में भाषण देते हुए सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि हमारे जमाने में अंग्रेजी भाषा छठीं कक्षा से पढ़ाई जाती थी। बच्चों को बताया जाता था कि कैरेक्टर इज लॉस, एवरीथिंग लॉस। आज कुछ प्लेटफॉर्म अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। खासकर इंस्टाग्राम रील्स का नाम लेना चाहूंगा। आंकड़ों के अनुसार हमारे युवा हर रोज तीन घंटे इंस्टाग्राम पर रील्स देखने, गंदे सीरियल और गंदे प्रोग्राम देखने में लगा देते हैं।

विज्ञापन

क्या बोले राम गोपाल यादव?

रामगोपाल यादव का कहना है कि साथ बेठकर परिवार के साथ खाना खाने से परिवार में प्यार बढ़ता है। मगर आज वही नहीं होता। लोग परिवार के साथ बैठने की बजाए फोन में व्यस्त रहते हैं। आए दिन खबरें सामने आती हैं कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, शादी हुई और फिर लड़के ने लड़की का मर्डर कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को इंस्टाग्राम रील्स के साथ-साथ न्यूडिटी और एल्कोहलिज्म पर भी प्रतिबंध लगाना चाहिए।

विज्ञापन

अन्य सांसदो ने भी रखी मांग

सपा सांसद राम गोपाल यादव के अलावा भी कई नेताओं ने ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल पर आपत्ती दर्ज की है। एनसीपी सांसद फौजिया खान ने संसद में ऑनलाइन गेमिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने इस पर नियम बनाने की मांग की। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता विक्रमजीत सिंह साहनी ने सोशल मीडिया के जरिए नफरत फैलाने के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ