गुजरात के वडोदरा में होली के दिन हुए हिट एंड रन कांड के मुख्य आरोपी रक्षित चौरसिया की एफएसएल रिपोर्ट सामने आ गई है। रक्षित चौरसिया के ब्लड सैंपल की जांच में नशे की पुष्टि हुई है। वडोदरा पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि रक्षित चौरसिया ने अपने दोस्त पांशु चौहान के साथ सुरेश भरवाड़ के घर पर गांजा पिया था। पुलिस को गांधीनगर एफएसएल से मिली रिपोर्ट में रक्षित चौरसिया, पांशु चौहान और सुरेश भरवाड़ के नशे में होने की पुष्टि हुई है। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। बॉलीवडु की अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। एफएसएल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि के बाद अब रक्षित चौरसिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
एफएसएल रिपोर्ट में नशे की पुष्टि होने के बाद वडोदरा पुलिस पांशु चौहान और सुरेश भरवाड़ की तलाश कर रही है। दोनों पुलिस की शुरुआती जांच में फरार हैं। पुलिस ने दो टीम टीमें आखिरी लोकेशन और इंटेलीजेंस के आधार पर खोजबीन कर रही है। डीसीपी पन्ना माेमाया ने बताया है कि तीनों आरोपियों ने सुरेश भरवाड़ के घर पर गांजा पिया था। मोमाया ने बताया कि करेलीबाग थाने में तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
क्या है मामला?
बता दें कि 13 मार्च की रात करीब 11 बजे रक्षित चौरसिया ने तेज रफ्तार वॉक्सवैगन कार से 3 दुपहिया वाहनों को टक्कर मारी थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी जब 7 अन्य घायल हुए थे। रक्षित चौरसिया फिलहाल वडोदरा सेंट्रल जेल में है। एनडीपीएस एक्ट के अन्य प्रावधान में गांजे के सेवन करने पर भी सजा का प्रावधान है।
टक्कर के बाद खुला था कार का एयरबैग
पुलिस के अनुसार, रक्षित चौरसिया तेज रफ्तार कार चला रहा था, जिसने 3 दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के एयरबैग खुल गए थे और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। हादसे में मरने वाली महिला स्कूटी चला रही थी। मृतक महिला की पहचान हेमाली पूरव पटेल (40) के रूप में हुई थी, जो होली के सामान खरीदने बाहर निकली थी। वहीं, इस घटना में 10 और 12 साल की दो बच्चियों सहित 7 अन्य घायल हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- ‘केवल भांग पी थी’, वडोदरा हादसे के मुख्य आरोपी का कबूलनामा, एयरबैग को ठहराया जिम्मेदार
कौन है रक्षित चौरसिया?
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, रक्षित चौरसिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी का रहने वाला है और वडोदरा के एमएस यूनिवर्सिटी में लॉ का छात्र है, जबकि प्रांशु चौहान वाघोडिया स्थित पारुल यूनिवर्सिटी में मास कम्युनिकेशन का छात्र है।
संबंधित खबरें
श्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
32 mins agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
45 mins agoक्या 10वीं के बोर्ड एग्जाम में फेल होने से बचाएगा AI? जानिए CBSE का नया रूल
57 mins agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
1 hr agoगुवाहाटी होटल गोलीकांड का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
2 hrs agoSIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 से हटाया गया एक और कॉलम
2 hrs agoNEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
3 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoLIVE: पाकिस्तान ने हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण
4 hrs agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines