Rakshabandhan Special Flight Fair Announced by Airlines: रक्षाबंधन का त्योहार आ रहा है। महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने मायके जाएंगी। इस मौके पर एयरलाइंस ने महिलाओं को तोहफा दिया है। 5 एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटों के किराए में कटौती की हुई है, जो पिछले एक महीने से चल रही हे, लेकिन अब इस कटौती को एक महीना और बढ़ा दिया है। अब महिलाए इस तोहफे का फायदा राखी के दिनों में भी उठा सकती हैं।
इंडिगो, स्पाइस जेट, विस्तारा, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अलायंस एयर ने किराये घटाए हैं। करीब 15 फीसदी की कटौती हुई है और इस किराये के साथ महिलाएं फ्लाइट में ट्रेन जैसे सफर का आनंद ले सकती हैं। इसका मतलब यह है कि राखी पर महिलाओं को फ्लाइट में सफर करने के लिए ट्रेन के एसी कोच के किराए से भी कम किराया देना पड़ेगा। दिल्ली से अहमदाबाद, जयपुर, रायपुर, बेंगलुरु, इंदौर, पुणे, चंडीगढ़ और अन्य शहरों के लिए किरायों की घोषणा हुई है।
यह भी पढ़ें:Nipah Virsus कितना खतरनाक? 14 साल के बच्चे की मौत, 60 से ज्यादा संक्रमित, एडवाइजरी जारी
बुकिंग चल रही है, अभी से कराने में फायदा
एयरलाइंस सूत्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के मौके पर एयरलाइंस की लो फेयर स्कीम लागू होगी। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है और अभी से बुकिंग कराने पर ही फायदा होगा। क्योंकि राखी के दिनों में फ्लाइटों का किराया वंदे भारत एक्सप्रेस के किराये से भी कम होगा। जून के आखिरी सप्ताई में एयरलाइंस ने लो फेयर स्कीम लागू थी। इसके तहत हवाई किराये में 15 से 20 प्रतिशत की कटौती की गई और यह किराया ट्रेन के किराये से भी कम है।
ऐसे में अगर आप ट्रेन के एसी कोच में सफर करने की सोच रही हैं तो ट्रेन के एसी कोच से कम किराये में हवाई सफर कर मजा उठा सकती हैं। ट्रेनों में रिजर्वेशन की लंबी वेटिंग लिस्ट होगी तो हवाई सफर दूसरा ऑप्शन हो सकता है। महिलाएं उसी किराये में राखी के 3 दिन बाद तक वापसी की टिकट भी बुक करा सकती हैं।
कुछ इस तरह होगा फ्लाइटों का किराया
17 अगस्त को मुंबई से जयपुर के लिए इंडिगो फ्लाइट का किराया 3590 से लेकर 3922 रुपये होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 3921 रुपये और विस्तारा फ्लाइट का किराया 4476 रुपये होगा, जो मुंबई से जयपुर जाने वाली ट्रेन के एसी कोच के किराये से कम है। पुणे से जयपुर का इंडिगो फ्लाइट का किराया 17 अगस्त को 4635 रुपये होगा।
एयर इंडिया एक्सप्रेस का किराया 4835 रुपये होगा। अहमदाबाद से जयपुर तक स्पाइस जेट की फ्लाइट का किराया 17 अगस्त करो 4206 रुपये होगा। दिल्ली से जयपुर तक अलायंस एयर की फ्लाइट का किराया 17 अगस्त को 1964 रुपये होगा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट का किराया 2199 रुपये होगा। इंडिगो की फ्लाइट का किराया 2251 रुपये होगा।
यह भी पढ़ें:क्या सच में दुनिया खत्म होगी? नास्त्रेदमस की 5 डराने वाली भविष्यवाणियां, क्या कहते हैं भविष्यवक्ता
11 से 18 अगस्त तक फ्लाइटों का किराया
| कहां से कहां तक? | हवाई किराया |
| दिल्ली-भोपाल | 2749 |
| भोपाल-दिल्ली | 3529 |
| रायपुर-भोपाल | 4581 |
| भोपाल-रायपुर | 4801 |
| अहमदाबाद-भोपाल | 3262 |
| भोपाल-अहमदाबाद | 3462 |
| भोपाल-बेंगलुरु | 5465 |
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
4 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
9 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
9 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
10 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
12 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines