हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

रक्षाबंधन आज: मेट्रो, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी भीड़, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर लंबा जाम

भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर लोग अपनों के बीच जा रहे हैं, ऐसे में रेलवे स्टेशन, मेट्रो और बस टर्मिनस पर भारी भीड़ देखी जा रही है. भगदड़ की आशंका के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह चौकस है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न घट सके

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ (Photo-PTI)

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के त्योहार के चलते दिल्ली-एनसीआर में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है. बहनें अपने भाइयों को राखी बांधने और परिवार से मिलने के लिए घरों से निकल रही हैं. इसके कारण मेट्रो स्टेशनों, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुबह से ही काफी भीड़ देखने को मिल रही है.

मेट्रो और रेलवे स्टेशनों पर लंबी कतारें

दिल्ली-एनसीआर के कई मेट्रो स्टेशनों पर पैसेंजर्स की तादाद बढ़ गई है. टिकट काउंटर और एंट्री गेट पर लोगों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं. भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के इंतेजाम भी बढ़ा दिए गए हैं. कोई अनहोनी न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम

रक्षाबंधन के कारण दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर रात से ही कई जगह लंबा जाम लगा हुआ है. एनएच-9, लाल कुआं और जीटी रोड समेत गाजियाबाद की कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं. नोएडा में बॉटनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के आसपास भी ट्रैफिक धीमा रहा. यहां त्योहार के लिए निकलने वाले लोगों और ऑफिस जाने वालों की भीड़ के कारण सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया.

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

त्योहार से पहले ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी थी. अहम सड़कों और चौराहों पर आम दिनों के मुकाबले ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. कुछ जगहों पर ट्रैफिक कम करने के लिए वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जा रहा है. नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पैदल यात्रियों की ज्यादा तादाद के कारण कुछ इलाकों में ट्रैफिक धीमा है. पुलिसकर्मी ट्रैफिक को सामान्य रखने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक के हालात जरूर चेक कर लें और मुमकिन हो तो अल्टरनेट रूट्स का इस्तेमाल करें.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola