राखी सावंत जबरन किसिंग केस: सिंगर मीका सिंह को बॉम्बे HC से बड़ी राहत, रद्द हुआ केस

Rakhi Sawant forcefully Kiss Case, Bombay High Court, molestation, singer Mika Singh, Mumbai News

Mika Singh And Rakhi Sawant

Mumbai News: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट से गुरुवार को बड़ी राहत मिली है। 2006 में अभिनेत्री राखी सावंत को जबरन किस करने के मामले को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। यह मामला जस्टिस एएस गडकरी और जस्टिस एसजी डिगे की खंडपीठ में चल रहा था।

विज्ञापन

केस में राखी सावंत के वकील ने एक हलफनामा पेश किया। जिसमें बताया गया कि मीका सिंह और उनके मुवक्किल ने सौहार्दपूर्ण ढंग से मामला सुलझा लिया है। इसके बाद खंडपीठ ने दायर एफआईआर और आरोप पत्र को खारिज कर दिया।

विज्ञापन

11 जून 2006 को दर्ज हुआ था केस

सिंगर मीका सिंह ने 2006 में अपने बर्थडे पर पार्टी दी थी। पार्टी में मीका सिंह ने अचानक राखी सावंत को किस कर लिया था। 11 जून को राखी सावंत ने मीका सिंह के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। सिंह पर आईपीसी की धारा 354 (छेड़छाड़) एवं 323 (हमला) लगी थीं। मीका सिंह ने इस साल अप्रैल में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर उससे प्राथमिकी और आरोपपत्र खारिज करने का अनुरोध किया था।

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने राखी सावंत के हलफनामे पर गौर किया। जिसमें कहा गया है कि उन्होंने और सिंह ने सद्भावपूर्ण तरीके से अपने सारे मतभेद सुलझा लिये हैं और उन्हें अहसास हो गया है कि समूचा विवाद उनकी गलतफहमी के कारण पैदा हुआ था। इसके बाद हाईकोर्ट ने प्राथमिकी एवं आरोपपत्र को खारिज कर दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ