हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, यूपी के दो निर्दलीयों का नामांकन रद्द, अब निर्विरोध चुने जाएंगे 10 कैंडिडेट्स

राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी के दो निर्दलीय उम्मीदवारों कंते सयन्ना और ओंकार नाथ चौरसिया का नामांकन रद्द कर दिया है.

विज्ञापन
राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी के दो निर्दलीय उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किया गया. (Photo: File)

राज्यसभा चुनाव से पहले बड़ा उलट फेर हुआ है. राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी के दो निर्दलीय उम्मीदवारों कंते सयन्ना और ओंकार नाथ चौरसिया का नामांकन रद्द कर दिया है. यानी अब बीजेपी के आठ और समाजवादी पार्टी के दो प्रत्याशी बिना किसी विरोध के राज्यसभा के लिए सांसद चुने जाएंगे. बुधवार को बाकी नामांकन सही पाए जाने के बाद, उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठ और समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाने के लिए तैयार हैं. रिटर्निंग ऑफिसर अजीत वर्मा ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि जांच के दौरान दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए.

ये भी पढ़ें: Explainer: राज्यसभा चुनाव कैसे होता है, कौन करता है वोटिंग, किस फॉर्मूले से तय होती है जीत?

क्यों खारिज हुआ नामांकन?

अधिकारी ने कहा कि बीजेपी के आठ और एसपी के दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए, जबकि कांटे स्याना और ओंकार नाथ चौरसिया के नामांकन पत्र जरूरी शर्तें पूरी ना करने की वजह से खारिज कर दिए गए. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 10 सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है, इसलिए उच्च सदन के लिए द्विवार्षिक चुनाव जरूरी हो गए हैं. बीजेपी उम्मीदवारों में उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह, पार्टी की ओबीसी विंग के प्रमुख प्रकाश पाल, श्रुति गंगवार, विद्या सागर सोनकर और प्रियंका रावत, राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पांडे और राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं.

विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार तय

SP के दो उम्मीदवार पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव धनराज परिमल नाथवानी हैं. अब 10 सीटों के लिए ठीक 10 सही उम्मीदवार बचे हैं, इसलिए सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने जाएंगे, बशर्ते 9 अक्टूबर की समय-सीमा से पहले कोई अपना नाम वापस ना ले. हालांकि वोटिंग के लिए 16 अक्टूबर की तारीख तय की गई थी, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए अधिकारियों ने कहा कि अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव में जब सभी 10 सीटों के लिए मुकाबला होता है तो एक उम्मीदवार को सीट पक्की करने के लिए विधायकों के कम से कम 37 ‘फर्स्ट-प्रेफरेंस’ वोट की जरूरत होती है. पहले कुछ लोगों को उम्मीद थी कि एसपी तीसरा उम्मीदवार उतारेगी और 10वीं सीट के लिए मुकाबला करवाएगी. हालांकि, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को X पर एक पोस्ट में ये कहते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया कि ”अब हमारा ध्यान तीन पर नहीं, बल्कि 403 पर है”

ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, भरी जाएंगी 10 राज्यों की खाली पड़ी 24 सीटें, जानें किस-किस की होगी विदाई?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola