कौन हैं सतनाम सिंह संधू? वेटिकन सिटी में पोप फ्रांसिस के साथ इस समारोह में शामिल होने वाले पहले सिख सांसद

Satnam Singh Sandhu: सतनाम सिंह संधू शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं, साल 2001 में उन्होंने मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज की स्थापना की थी।

सतनाम सिंह संधू

सतनाम सिंह संधू

Satnam Singh Sandhu: भारतीय अल्पसंख्यक फेडरेशन के कन्वीनर सतनाम सिंह संधू वेटिकन सिटी में आयोजित एक समारोह में शामिल होने वाले पहले सिख राज्यसभा सांसद बन गए हैं। दरअसल, इस कार्यक्रम में भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकड को पोप फ्रांसिस द्वारा पवित्र रोमन कैथोलिक चर्च के कार्डिनल के रूप में पदोन्नत किया गया है।

विज्ञापन

बता दें इस कार्यक्रम में पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर बेसिलिका में 16 देशों से आर्कबिशप कूवाकड सहित 21 नए कार्डिनल बनाए। कार्यक्रम के बाद वेटिकन सिटी के आर्कबिशप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समारोह को देखने के लिए भारत के धार्मिक प्रतिनिधिमंडल को भेजने के लिए धन्यवाद दिया है।

विज्ञापन

पोप फ्रांसिस ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति पर जताया आभार

बता दें भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, कोडिक्कुन्निल सुरेश, अनिल एंटनी, अनूप एंटनी और टॉम वडक्कन शामिल थे। पोप फ्रांसिस ने भी इस समारोह में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की।

विज्ञापन

भारत आने का निमंत्रण दिया

प्रतिनिधिमंडल ने पोप फ्रांसिस को पीएम मोदी के नेतृत्व में शांति और प्रगति के लिए और अधिक प्रेरणा देने के लिए जल्द ही भारत आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की एकता, भाईचारे और प्रेम का संदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल ने वेटिकन सिटी में ईसाई समुदाय को पीएम मोदी के प्रेम, स्नेह और भाईचारे के संदेश से भी अवगत कराया।

कौन हैं सतनाम सिंह संधू?

सतनाम सिंह संधू शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जानकारी के अनुसार संधू ने साल 2001 में मोहाली के लांडरां में चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (सीजीसी) की स्थापना की थी। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की स्थापना की। उनकी प्राथमिक पढ़ाई सरकारी स्कूल में हुई थी, वह किसान परिवार से आते हैं। उनका जन्म पंजाब के मालवा क्षेत्र में हुआ था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ