Rajya Sabha Election 2024: 9 राज्यों की 12 सीटों पर होने जा रहे राज्यसभा उपचुनाव में सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीत जाएंगे। नामांकन के आखिरी दिन किसी और उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। ऐसे में सभी उम्मीदवारों की जीत तय है। चुनाव आयोग 27 अगस्त को नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख पर परिणाम की घोषणा करेगा।
बता दें कि इन 12 में से 11 सीटों पर एनडीए की जीत तय है ऐसे में उसे राज्यसभा में बहुमत हासिल हो जाएगा। पहले यह कहा जा रहा था कि कांग्रेस हरियाणा में अपना उम्मीदवार उतार सकती है लेकिन आखिर में उसने अपना फैसला बदल लिया। वहीं राजस्थान, एमपी, हरियाणा, ओडिशा, तेलंगाना, त्रिपुरा की सीट पर एक-एक उम्मीदवार और महाराष्ट्रए बिहार और असम की 2-2 सीटों पर दो-दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। चुनाव आयोग आज नामांकन पत्रों की जांच करेगा और 27 अगस्त को नामांकन वापसी के आखिरी दिन परिणाम की घोषणा कर देगा।
एनडीए को राज्यसभा में बहुमत
नतीजों के बाद उच्च सदन में एनडीए को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में पहली बार बहुमत हासिल हो जाएगा। बता दें कि अभी राज्यसभा में 20 सीटें खाली हैं। 12 सीटों पर उपचुनाव के बाद उच्च सदन के सदस्यों की कुल क्षमता 237 हो जाएगी। वहीं जम्मू-कश्मीर चुनाव नहीं होने के कारण 4 सीटें खाली हैं। जबकि इतनी ही सीटों पर सदस्यों का मनोनयन भी नहीं हुआ है। नतीजों के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या बढ़कर 87 से 97 हो जाएगी। इसमें अगर मनोनीत और निर्दलीयों को जोड़ दें तो भगवा पार्टी एक बार फिर 100 के आंकड़े को पार कर जाएगी। बीजेपी की सदन में कुल सदस्य संख्या बढ़कर 104 हो जाएगी। वहीं राजग 119 पर पहुंच जाएगा।
इन्होंने दाखिल किया नामांकन
बता दें कि नामांकन के आखिरी दिन अभिषेक मनु सिंघवी ने तेलंगाना, रवनीत बिट्टू ने राजस्थान, जाॅर्ज कुरियन ने एमपी, मनन कुमार मिश्र और उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार, ममता मोहंती ने ओडिशा, नितिन पटेल और धैर्यशील पाटिल ने महाराष्ट्र, किरण चौधरी ने हरियाणा, रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास ने असम में नामांकन पत्र दाखिल किया।
ये भी पढ़ेंः BJP के 7 विधायकों ने क्यों मांगा अपने CM से इस्तीफा? यूपी के बाद अब इस राज्य में बढ़ी टेंशन
INDIA को रहा नुकसान
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्यसभा के 2 सांसदों को चुनाव लड़वाया था। दीपेंद्र हुड्डा को पार्टी ने हिसार से और केसी वेणुगोपाल को केरल से मैदान में उतारा था। वहीं आरजेडी की मीसा भारती भी चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची। तीनों ही सीटों पर भाजपा की जीत तय है। ऐसे में इंडिया गठबंधन को यहां पर तीन सीटों का नुकसान हो रहा है।
ये भी पढ़ेंः पावर कपल! पति रिटायर होगा, पत्नी बनेंगी चीफ सेक्रेटरी, ब्यूरोक्रेसी में ऐसा पहली बार
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
2 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
6 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
7 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
8 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
8 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines