Rajya Sabha Election 2024 BJP MLA ST Somashekar Karnataka: राज्यसभा की 15 सीटों के लिए तीन राज्यों में मतदान जारी है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस दौरान वहां से बीजेपी विधायक के क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने यह दावा किया है।
बीजेपी विधायक ने की क्रॉस वोटिंग
कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी विधायक एसटी सोमशेखर ने क्रॉस वोटिंग की है। कांग्रेस विधायक दिनेश गुंडू राव ने कहा कि हम सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि जीत के लिए कोई भी तरीका अपनाना बीजेपी के लिए एक चलन बन गया है।
बीजेपी विधायक यतनाल ने क्रॉस वोटिंग पर क्या कहा?
एसटी सोमशेखर द्वारा क्रॉस वोटिंग की अफवाहों पर बीजेपी विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) ने कहा कि कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं। पार्टी ने बीजेपी-जेडी(एस) उम्मीदवारों को वोट देने का स्पष्ट निर्देश दिया था।
यह भी पढ़ें: Rajya Sabha Election 2024: सपा के बाद कांग्रेस को लगा झटका, यूपी के बाद हिमाचल में भी क्रॉस वोटिंग
डीके शिवकुमार बने पोलिंग एजेंट
बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों की जीत तय तय है। वहीं, चौथी सीट पर बीजेपी-जेडीएस गठबंधन ने अपने उम्मीदवार को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है। हाालंकि, बीजेपी और कांग्रेस दोनों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। इसी को देखते हुए डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार खुद पोलिंग एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं।
कर्नाटक में जीत के क्या हैं सियासी समीकरण?
बता दें कि राज्यसभा की प्रत्येक सीट पर जीत के लिए प्रथम वरीयता के 45 वोटों की जरूरत है। कांग्रेस के 136 विधायक हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने भी उसे समर्थन देने का ऐलान किया है। ऐसे में तीन सीटों पर उसकी जीत तय है। वहीं, बीजेपी-जेडीएस के दोनों उम्मीदवारों को जीत के लिए प्रथम वरीयता के 90 वोटों की जरूरत होगी, जबकि उसके पास केवल 85 विधायक हैं। ऐसे में उसे 5 विधायकों के क्रॉस वोटिंग की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग जारी, यूपी में सपा को लगा तगड़ा झटका
संबंधित खबरें
चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
1 hr agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
2 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
4 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
4 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
4 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
5 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
6 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
6 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
8 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines