Rajya Sabha Election: संसद के राज्य सभा सदन के लिए चुनाव का अंतिम चरण चल रहा है। 5 मार्च को नामांकन का आखिरी दिन है। बिहार से 5 सीटों पर राज्य सभा चुनाव होना है। बीजेपी ने दो सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए हैं। 2 सीटे जेडीयू के खाते में आई हैं। एक सीट पर सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत को टिकट दिया जाएगा। वहीं दूसरी सीट पर वर्तमान राज्यसभा उपसभापति हरिवंश को दोबारा उम्मीदवार बनाने की चर्चा थी। लेकिन सूत्रों ने साफ कर दिया है कि इस बार हरिवंश का टिकट काट दिया गया है। हरिवंश की जगह जेडीयू से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को उम्मीदवार बनाया जाएगा।
बता दें कि अगर आज तक के इतिहास में जेडीयू पार्टी ने किसी भी नेता को दो बार से ज्यादा राज्य सभा सदस्य के लिए उम्मीदवार नहीं बनाया है। अगर इस बार जेडीयू हरिवंश को उम्मीदवार बनाती तो यह पार्टी के इतिहास में पहली बार होता। लेकिन पार्टी ने अपनी परंपरा जारी रखी। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर को राज्य सभा सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है। रामनाथ ठाकुर 5 मार्च को अपना नामांकन करेंगे।
यह भी पढ़ें: बिहार से नितिन नवीन, हरियाणा से संजय भाटिया… BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए 9
कैसे तय होती हैं राज्य सभा की सीट?
राज्य सभा के लिए बिहार को 5 सीटें मिली हैं। एक राज्य सभा सीट के लिए पार्टी के पास बिहार में 41 विधायकों का होना अनिवार्य है। गत विधान सभा चुनाव में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। इसमें बीजेपी के 89, जेडीयू के 85, एलजेपीआर के 19, हम के 5 और आरएलएम के 4 विधायक हैं। इसके चलते बीजेपी और जेडीयू के पास 2-2 राज्य सभा सीट होंगी।
यह भी पढ़ें: बिहार राजनीति को मिलेगा नया चेहरा, CM नीतीश के बेटे निशांत को राज्य सभा के लिए मिली हरी
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
2 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
2 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
6 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
6 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
8 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines