पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की जवाबी कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। रक्षा मंत्री ने कहा कि एक तरीके से सटीकता और मानवीयता हमारे जवानों ने दिखाई है। मैं सेना को साधुवाद देता हूं। जिन आतंकियों ने हमारे लोगों को मारा था, सेना ने उनके कैंप नष्ट कर दिए हैं। इस दौरान किसी भी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना ने हनुमान की तरह हमला किया। हमने सिर्फ उनको मारा। जिन्होंने बेगुनाहों की जान ली। मैं भारतीय सेना के शौर्य को नमन करता हूं। हमने हनुमान जी के आदर्शों का पालन किया।
राजनाथ सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में सभी भारतीयों का मस्तक ऊंचा हुआ है। बता दें कि रक्षा मंत्री ने ये बातें बुधवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 50 बीआरओ बुनियादी ढांचा परियोजनों के उद्घाटन करते हुए कही। इससे पहले कांग्रेस की सीएजी बैठक के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी बयान दिया।
सर्वदलीय बैठक में शामिल हों पीएम- कांग्रेस
कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद कहा सेना की बहादुरी को सलाम करता हूं, हम आर्मी और सरकार के साथ हैं। वर्किंग कमेटी ने बैठक के बाद सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना की हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने मांग की है कि कल होने वाली सर्वदलीय बैठक में पीएम मोदी भी शामिल हों। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि कल की सर्वदलीय बैठक में प्रधानमंत्री को शामिल होना चाहिए। हमने अनुरोध किया था कि वे 24 अप्रैल को होने वाली बैठक में शामिल हों पर वे नहीं आए।
ये भी पढ़ेंः आतंकी मसूद अजहर कौन है? जिसके परिवार के 10 लोगों की ऑपरेशन सिंदूर में हुई मौत
भारत ने लिया बदला
बता दें कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद पाकिस्तान और पीओके में 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। इसके बाद आज सुबह हुई कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं की तारीफ की। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा कि ये नया भारत है। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। ऐसे में ये तो होना ही था।
ये भी पढ़ेंः कॉलेज में कैसी स्टूडेंट थीं सोफिया कुरैशी? डीन और छात्र ने बताई Army के पैशन की कहानी
संबंधित खबरें
'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
2 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
2 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
3 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
3 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
4 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
4 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
5 hrs agoक्या है चुनाव आयोग का ECINET ऐप, आम आदमी को मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं?
5 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
6 hrs ago'हमेशा के लिए कब्जा नहीं...', रामलीला मैदान में धरने पर SC की टिप्पणी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines