हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Video: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन को 'ब्रो' क्यों कहा? जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Rajnath Singh: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सीमा सड़क संगठन (BRO) को ‘ब्रो’ (आजकल भाई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला शब्द) समझते थे। बता दें कि राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सियांग जिले में बोलेंग के पास सियोम ब्रिज का उद्घाटन किया और BRO की 27 परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उद्घाटन के बाद अपने संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने ये बातें कही।

राजनाथ सिंह ने बचपन की यादें शेयर करते हुए कही ये बात

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “जब मैं बचपन में साइनबोर्ड पर सीमा सड़क संगठन का संक्षिप्त रूप ‘BRO’ देखता था तो मुझे लगता था कि ये ‘ब्रो’ है, जिसे हमारी युवा पीढ़ी ‘भाई’ के लिए इस्तेमाल करती है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि अब सीमा सड़क संगठन का काम को देखने के बाद मुझे विश्वास है कि वे वास्तव में हमारे सशस्त्र बलों और लोगों के भाई हैं। मैं कह सकता हूं कि BRO को ‘भाई’ के रूप में पढ़ना गलत नहीं था।”

तवांग सेक्टर में झड़प के एक महीने बाद अरुणाचल पहुंचे राजनाथ सिंह

तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के एक महीने बाद राजनाथ सिंह अरुणाचल पहुंचे। राजनाथ सिंह ने सियांग जिले में बोलेंग के पास सियोम ब्रिज का उद्घाटन किया और बीआरओ की 27 परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

सियोम नदी पर बना 100 मीटर का पुल सेना के लिए अहम कड़ी है क्योंकि इससे सैनिकों को सीमा पर तेजी से ले जाने में मदद मिल सकती है। बता दें कि झड़प के बाद संसद में बयान देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा था कि भारतीय सेना ने बहादुरी से चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों को भारतीय क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें अपनी चौकियों पर वापस जाने के लिए मजबूर किया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें