Cambodia ASEAN Meet: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय और सीमा पार आतंकवाद को सबसे गंभीर खतरा बताया। उन्होंने कहा कि इन खतरों का सामना पूरी दुनिया कर रही है। राजनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तत्काल हस्तक्षेप का आह्वान किया। बता दें कि राजनाथ सिंह ने 9वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक में ये बातें कही।
आसियान मंत्रियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबसे बड़ा खतरा अंतराष्ट्रीय और सीमा पार वाला आतंकवाद है और इसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय को तत्काल हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अब उदासीनता प्रतिक्रिया नहीं हो सकती है, क्योंकि आतंकवाद ने विश्व स्तर पर कई देशों को नुकसान पहुंचाया है।
और पढ़िए – Pakistan: इमरान खान का बड़ा ऐलान, पीटीआई के सदस्य सभी विधानसभाओं से देंगे इस्तीफा
राजनाथ सिंह ने ये भी कहा कि कैसे आतंकवादी समूहों ने मनी ट्रांसफर और आतंकियों की भर्ती के लिए नई टेक्नोलॉजी का यूज किया है, इस पर भी ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध इस ओर इशारा भी करता है। राजनाथ सिंह ने जब आतंकवाद एक बड़ा खतरा बना हुआ है, ऐसे में कोरोना महामारी से होने वाली परेशानियों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
राजनाथ बोले- उर्जा और खाद्य चुनौतियों ने भी ध्यान खींचा
रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद और कोरोना के बीच ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों ने भी दुनिया का ध्यान खींचा है। समुद्री मुद्दों पर चीन की बढ़ती हठधर्मिता के बीच रक्षा मंत्री ने कहा, “भारत सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान, बातचीत के माध्यम से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों के पालन के आधार पर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्वतंत्र, खुले और समावेशी आदेश की मांग करता है।”
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: कतर में फैन विलेज के पास लगी भीषण आग, मशक्कत के बाद पाया काबू
राजनाथ सिंह ने कहा कि आसियान के रक्षा मंत्री उस समय बैठक कर रहे हैं जब दुनिया विघटनकारी राजनीति से बढ़ते संघर्ष को देख रही है। उन्होंने कहा, “आसियान के केंद्र में एक शांतिपूर्ण हिंद-प्रशांत दुनिया की सुरक्षा और समृद्धि के लिए पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।”
उन्होने कहा कि आसियान के 10 देशों और 8 प्रमुख प्लस देशों की भागीदारी के साथ, एडीएमएम प्लस न केवल क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बल्कि विश्व शांति के लिए एक चालक के रूप में खुद को स्थापित कर सकता है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 hr agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
1 hr ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
3 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
4 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
5 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
6 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
7 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
7 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
8 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines