Gujarat News: गुजरात के राजकोट में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी रामसिंह तेरसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 15 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. इसके बाद पुलिस आरोपी को वहां ले गई, जहां उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और नाकाम होने पर बच्ची के गुप्तांग में रोड डाल दी थी. पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही थी, इसी दौरान आरोपी ने अचानक धारदार हथियार से पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की. मजबूरन पुलिस ने दो राउंड फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के दोनों पैरों में लग गई.
ये भी पढ़ें: Explainer: क्या है ट्रम्प का ‘गोल्ड कार्ड’? आप भी बन सकते हैं अमेरिका के नागरिक, जानें पूरी प्रक्रिया
गोली लगते ही निकल गई सारी हेकड़ी
जैसे ही आरोपी को गोली लगी, वैसे ही उसकी सारी हेकड़ी निकल गई और वो पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा. आरोपी ने हाथ जोड़ कर माफी मांगी और कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई और वो कभी गुजरात की तरफ देखेगा भी नहीं. पुलिस ने बताया कि इससे पहले रामसिंह लगातार झूठ बोल रहा था और जांच को भटकाने की कोशिश कर रहा था. बुधवार देर रात तक पुलिस की पूरी कार्यवाही जारी रही. घायल पुलिस कर्मी और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल 4 दिसंबर को आठकोट गांव में एक मजदूर परिवार की 7 साल की बेटी खेत में खेल रही थी, तभी आरोपी रामसिंह उसे बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया. आरोपी ने बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब बच्ची चिल्लाने लगी तो गुस्साए आरोप ने उसके गुप्तांग में रॉड जैसा धारदार हथियार डाल दिया. आरोपी उसे खून से लथपथ हालत में छोड़कर भाग गया.
ये भी पढ़ें: दुनिया की इकलौती ‘व्हाइट सिटी’: घर सफेद…गाड़ियां सफेद, इस शहर में नहीं दिखाई देता कोई और रंग!
संबंधित खबरें
'वोटर दोबारा फॉर्म 6 क्यों भरे?', EC पर SC सख्त, बोले- वैधता पर फैसला बाकी
23 mins agoबेंगलुरु मेट्रो में महिला के आरोप के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की
1 hr agoदिवाली का बड़ा तोहफा! सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी
2 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
2 hrs agoISRO में 61 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास करें अप्लाई
2 hrs agoबीजेपी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार
3 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
3 hrs agoVideos: साइक्लोन अर्नब की मार, ओडिशा-आंध्र में ऊंची लहरें, उखड़े पेड़
3 hrs agoचक्रवात 'अर्नब' ने कहां-कैसे मचाया तांडव? सैटेलाइट इमेज में दिखा रौद्र रूप
4 hrs ago'इंस्टाग्राम से पोस्ट हटा रही सरकार...', दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines