हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rajasthan: जालोर में दिल दहला देने वाली घटना, टीचर ने बच्चे को पीटा, 25 दिन बाद हो गई मौत

विज्ञापन

Rajasthan: राजस्थान के जालोर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक टीचर ने बच्चे को बुरी तरह पीटा कि उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जालोर जिले के सुराणा में 20 जुलाई को तीसरी कक्षा के छात्र इंद्र मेघवाल द्वारा पानी का मटका छू लेने पर अध्यापक छैल सिंह ने इतनी पिटाई की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को उपचार हेतु अहमदाबाद में एडमिट कराया गया था, जहां उपचार के दौरान आज 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

जालोर पुलिस ने किया ट्वीट
इस मामले में जालोर पुलिस का भी बयान सामने आया है। जालोर पुलिस ने ट्वीट कर कहा, उक्त घटना के संबंध में थाना सायला में प्रकरण पंजीबद्ध कर सीओ जालोर द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक जालोर व सीओ जालौर द्वारा मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली गई। आरोपी को दस्तयाब किया गया। मौके पर शांति है।

कई अस्पताल गए, लेकिन हो गई मौत
बच्चे के परिजन ने जो रिपोर्ट दी है, उसमें लिखा है कि इंद्र कुमार को प्यास लगने के बाद उसने भूलवश दूसरे मटके से पानी पी लिया, इस पर अध्यापक छैल सिंह ने इंद्र को जातिसूचक शब्द कहते हुए उसी बेहरमी से पिटाई कर दी।

विज्ञापन

इससे उसके दाहिने कान में अंदरूनी चोट आई। कान में ज्यादा दर्द होने पर इंद्र अपने पिता की दुकान पर गया और मेडिकल से दवाई लेकर घर चला गया। बच्चे को ज्यादा दर्द होने के बाद बजरंग अस्पताल बागोड़ा, आस्था अस्पताल भीनमाल, त्रिवेणी अस्पताल भीनमाल, करणी अस्पताल डीसा मेहसाणा, गीतांजलि उदयपुर और सिविल अस्पताल अहमदाबाद लेकर घूमता रहा। आज उसकी मौत हो गई। परिजन ने रिपोर्ट में यह भी कहा है कि इसलिए देरी से रिपोर्ट दे रहा हूं क्योंकि हम इंद्र कुमार के उपचार के लिए बाहर थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola