'राजस्थान की ये कैसी सरकार है...', गहलोत-पायलट के झगड़े पर PM मोदी ने कसा तंज, ग्लोबल अस्पताल की रखी आधारशिला
Edited By Bhola Sharma

Prime Minister Narendra Modi
Edited By Bhola Sharma

Prime Minister Narendra Modi
Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण के सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल अस्पताल की आधारशिला रखी। इस मौके पर पीएम ने कहा कि पिछले 9 साल में औसतन हर महीने एक नया मेडिकल कॉलेज खुला है। 2014 के पहले 10 सालों में डेढ़ सौ से कम मेडिकल कॉलेज बने थे और पिछले 9 वर्षों में 300 से अधिक नए मेडिकल कॉलेज बने हैं। 2014 से पहले लगभग 50,000 एमबीबीएस सीटें थीं और आज 1 लाख से अधिक एमबीबीएस सीटें हैं।
पीएम मोदी ने राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच झगड़े पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की यह कैसी सरकार है जहां मुख्यमंत्री को अपने विधायकों पर भरोसा नहीं है, विधायक को अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं है। यहां हर कोई एक दूसरे पर इल्जाम लगा रहा है। जब कुर्सी पर ही संकट रहेगा तो विकास की किसे चिंता होगी। आज कांग्रेस शासन में राजस्थान में कानून-व्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है। जिस राजस्थान में गंभीर अपराध कम ही सुनने को मिलते थे, वहां आज अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और वोट बैंक की गुलामी कर रही कांग्रेस कार्रवाई करने से डर रही है।
माउंट आबू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवमणि वृद्धाश्रम के दूसरे चरण के सुपर स्पेशियलिटी चैरिटेबल ग्लोबल अस्पताल की आधारशिला रखी। https://t.co/5I106bKSoX pic.twitter.com/ctHramhKqy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2023
पीएम मोदी ने कहा कि सूडान में भारत के कुछ लोग फंस गए थे। भाजपा सरकार उन्हें निकालने की कोशिश कर रही थी लेकिन कांग्रेस के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने लोगों को खतरे में डाल दिया। वे सोच रहे थे कि इस युद्ध के माहौल में किसी एक को गोली तो लग जाएगी और फिर वो मोदी का गला पकड़ सकें।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक जिस तरह की राजनीति की है उसमें दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज का सबसे ज्यादा अहित हुआ है। आदिवासी समाज ने बरसों तक कांग्रेस पर भरोसा किया लेकिन क्या मिला? सिर्फ अभाव। आजादी के बाद से ही सबसे अधिक पार्टियां सामाजिक न्याय के नाम पर बनी लेकिन इन पार्टियों ने देश को क्या दिया? इन्होंने देश को सिर्फ जातिवाद, घोर परिवारवाद और भ्रष्ट इकोसिस्टम दिया।
पीएम मोदी ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला, जनता की भावनाओं पर एक जबरदस्त धोखा… 50 साल पहले हुआ था। कांग्रेस द्वारा 50 साल पहले देश में गरीबी हटाओ की गारंटी दी थी। कांग्रेस की हर गारंटी के साथ कांग्रेस के नेता और अमीर हो जाते हैं और देश का नागरिक और गरीब हो जाता है।
वहीं, आबू रोड में ब्रह्म कुमारियों के शांतिवन परिसर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी आपके बीच आता हूं तो आध्यात्मिक का अनुभव होता है। आजादी के इस अमृतकाल में भारत की सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। आजादी का ये अमृतकाल देश के सभी नागरिकों के लिए कर्तव्य काल है। आज भारत श्रीअन्न यानी मिलेट्स को लेकर एक वैश्विक आंदोलन को आगे बढ़ा रहा है। आज देश में हम प्राकृतिक खेती जैसे अभियानों को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारी नदियों को स्वच्छ बनाना है, भूजल का संरक्षण करना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: