राजस्थान: हनुमानगढ़ में एयरफोर्स का MiG-21 विमान क्रैश, घर पर गिरने से 4 लोगों की मौत, पायलट सुरक्षित

IAF

नई दिल्ली: राजस्थान के हनुमानगढ़ में मिग-21 का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। ये हादसा बहलोल नगर में हुआ है। जेट एक घर पर गिरा। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। एक घायल की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1655439620098899968

विज्ञापन

यह हादसा आज सुबह में हुआ है। बताया जा रहा है कि वायुसेना का यह विमान सूरतगढ़ से आ रहा था। विमान में बैठे पायलटों को लगने लगा कि यह अब हादसे का शिकार हो जाएगा, तो वह पैराशुट की मदद से विमान से बाहर निकल गए। दोनों पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

एयर फोर्स का बयान

भारतीय वायु सेना ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान सूरतगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मामूली चोटों क साथ पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच का गठन किया गया है।

विज्ञापन

विमान दुर्घटनाओं में गई कई की जान

मिग विमान को 1959 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। रूसी विमान को लेकर कई बार सवाल खड़े किए हैं। मिग-21 लंबे समय तक भारतीय वायुसेना का मुख्य आधार हुआ करता था। हालांकि, विमान का सुरक्षा रिकॉर्ड बहुत खराब है। विमान दुर्घटनाओं में कई की जान भी गई है। भारत में पिछले पांच दशकों में 400 क्रैश में 200 पायलटों की जान गई है। MiG-21 विमानों को 2025 तक भारत के आसमान से उतार लिया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ