Vaibhav Gehlot-Lumbaram Choudhary Viral Video: लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की 25 में से कुछ सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इसमें जालोर-सिरोही, बाड़मेर-जैसलमेर और चुरू की सीटें शामिल हैं। चुनाव को लेकर प्रचार अभियान भी जोरों पर हैं। भाजपा और कांग्रेस के आला नेता लगातार प्रदेश के दौरे कर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। इस बीच जालोर-सिरोही सीट से भाजपा के लुंबाराम और कांग्रेस के वैभव गहलोत के बीच रोचक मुकाबला होने जा रहा है। दोनों ही प्रत्याशी प्रचार में जुटे हैं। इस दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ तो गाड़ी रोककर वैभव नीचे उतरे और उन्होंने लुंबाराम के पैर छुकर उनका आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि न्यूज 24 इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ही प्रत्याशियों का काफिला हाईवे पर रुकता है। इसके बाद वैभव गहलोत अपनी गाड़ी से उतरते हैं और लुंबाराम की कार की ओर जाते हैं। इस दौरान लुंबाराम भी उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। इसके बाद वैभव उनके पैर छूते हैं। इस दौरान दोनों के बीच करीब 2 से 3 मिनट तक बातचीत होती है। इस दौरान किसी समर्थक ने ये वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
रविवार को प्रियंका ने की थी वैभव के समर्थन में सभा
बता दें कि रविवार को प्रियंका गांधी ने वैभव गहलोत के समर्थन में भीनमाल में सभा की थी। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। प्रियंका ने कहा था यहां पर आपके ध्यान भटकाने वाली बातें हो रही हैं। अभी मोदी जी राजस्थान आए और कह दिया कि बाबा रामदेव का जन्म कश्मीर में हुआ था। कभी वो अपनी झूठी वीरता दिखाते हैं। कभी शेखीबाजी करते हैं। प्रियंका ने कहा कि वे अजीब सी बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में पूर्वांचली बनाम पूर्वांचली, क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होंगे कन्हैया?
भाजपा ने नये उम्मीदवार को दिया मौका
जालोर-सिरोही सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम चौधरी से होना है। इससे पहले वैभव 2014 के लोकसभा चुनाव में जोधपुर से लड़े थे, लेकिन उन्हें भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने 4 लाख से अधिक मतों से हराया था। इस बार वैभव की सीट बदलकर उन्हें जालोर-सिरोही सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भाजपा ने इस सीट से देवजी पटेल का टिकट काटकर लुंबाराम को प्रत्याशी बनाया है। कुल मिलाकर इस सीट पर भी मुकाबला कांटे वाला होगा।
ये भी पढ़ेंः एक परिवार, जिस पर हर पार्टी की नजर…350 वोटर्स और 1200 मेंबर्स, जानें किसकी है ये फैमिली?
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
20 mins agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
59 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
1 hr ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
2 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
3 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
4 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines