हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

नासिर-जुनैद हत्याकांड पर राजस्थान के डीजीपी ने दिया बयान, मोनू मानेसर के बारे में किया ये खुलासा

विज्ञापन
Rajasthan DGP Umesh Mishra on Monu Manesar

Monu Manesar: के जे श्रीवत्सन, जयपुर; नासिर और जुनैद हत्याकांड मामले को पुलिस की जांच जारी है। इस बीच हत्याकांड को लेकर राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष रूप से मोनू मानेसर की हत्याकांड में भूमिका नहीं थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हत्याकांड के पीछे सहयोग या गाइडेंस को लेकर जांच चल रही है।

अप्रत्यक्ष रूप से भूमिका की जांच जारी

डीजीपी ने कहा- मोनू मानेसर की अप्रत्यक्ष रूप से तो कोई भूमिका नहीं है, इसके लिए जांच जारी है। इसकी जांच के लिए शुरुआत में हमारी टीम हरियाणा गई थी। डीजीपी ने आगे कहा कि हमें इस मामले में हरियाणा पुलिस का पूरा सहयोग मिला है। हालांकि डीजीपी ने आगे कहा कि ये इंटेलिजेंस से जुड़ा मामला है। इसलिए हरियाणा पुलिस सहयोग कर रही है या नहीं कर रही है यह पब्लिकली कहना ठीक नहीं होगा। हमने उनसे सहयोग का आग्रह किया है। हो सकता है उनकी इंटेलिजेंस भी कमजोर हो।

क्या है नासिर जुनैद हत्याकांड? 

गौरतलब है कि 15 फरवरी को हरियाणा के भिवानी के लोहारू में भरतपुर के जुनैद और नासिर का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्हें जींद की गौशाला में ले जाया गया। जहां दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। फिर उन्हें लोहारू में सुनसान जगह पर ले जाकर बोलेरो सहित जिंदा जलाया गया। इस घटना के अगले दिन 16 फरवरी को दोनों गुमशुदा लोगों की जली हुई गाड़ी और कंकाल हरियाणा के भिवानी जिले में मिले थे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola