Rajasthan Budget 2023: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल का 10वां बजट पेश कर रहे हैं। विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बजट में कई लुभावनी घोषणाएं की जा रही हैं। इस बार के बजट की थीम बचत, राहत और बढ़त रखी गई है।
बजट की बड़ी घोषणाएं
अगले साल से चिरंजीवी में मेडिक्लेम प्रति परिवार 10 से बढ़ाकर 25 लाख रुपए प्रति परिवार किया गया। खाद्य सुरक्षा परिवारों को मुफ्त अन्नपूर्णा फूड पैकेट दिए जाएंगे। पैकेट में दाल, चीनी सहित राशन की सामग्री होगी। 3000 करोड़ खर्च होंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर। 76 लाख परिवारों को 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री नि:शुल्क बिजली योजना शुरू होगी। 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी।
और पढ़िए – हजारों H-1B वीजा धारकों को राहत, इस साल के अंत तक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा अमेरिका
युवा-रोजगार
– 500 करोड़ रुपए का युवा कल्याण कोष का गठन किया जाएगा।
– भर्तियां समय पर की जाएंगी। पेपर लीक को रोकने के लिए एसओजी के अधीन आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा, जो पेपर लीक रोकने के कदम उठाएगी।
– हर जिले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोले जाएंगे, 250 करोड़ की लागत आएगी।
– सभी भर्ती परीक्षाएं अब फ्री हाेंगी, भर्ती परीक्षाओं में किसी तरह की फीस नहीं ली जाएगी।
– जिला मुख्यालयों पर 75 करोड़ की लागत से विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनेंगे, परीक्षाओं में जाने वाले युवा इनमें रुक सकेंगे।
– मुख्यमंत्री युवा उद्यम योजना शुरू होगी, खुद का उद्योग लगाने के लिए 5 लाख तक की मार्जिन मनी दी जाएगी।
– जोधपुर, कोटा में नए प्लैनेटोरियम बनेंगे।
एजुकेशन
– जयपुर में एपीजे अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट ऑफ बायो टेक्नॉलोजी शुरू होगा।
– ड्रोन स्टडी के लिए जयपुर में ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेगा।
– कोटा में माइनिंग यूनिवर्सिटी बनेगी।
– स्किल यूनिवर्सिटी का नाम भगवान विश्वकर्मा के नाम पर होगा।
– नेट-स्लैट वाले शोधार्थियों को 20 हजार की स्कॉलरशिप मिलेगी।
– तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कोर्स शुरू होंगे। नए आईटीआई कॉलेज शुरू होंगे।
– कालीबाई भील स्कूटी योजना में अब हर साल 30 हजार स्कूटी मिलेंगी।
– स्कूली बच्चों के लिए अब 75 किलोमीटर तक की यात्रा फ्री होगी।
– छात्रों को आरटीई के तहत पहली से 12वीं तक निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रावधान। 9वीं से 12वीं तक फीस सरकार भरेगी।
– स्कूली बच्चों को 560 करोड़ की लागत से अगले साल भी स्कूल यूनिफॉर्म सरकार देगी।
– 100 नए प्राइमरी स्कूल खुलेंगे, 300 स्कूलों को प्रमोट करेंगे। हर ब्लॉक पर सीनियर स्कूलों में चारों फैकल्टी उपलब्ध होंगी। नए अंग्रेजी मीडियम स्कूल भी खुलेंगे।
– सभी जिलों में अब वेद विद्यालय खोले जाएंगे, पहले 16 में खोले थे, अब बाकी बचे 17 जिलों में भी वेद विद्यालय खुलेंगे।
और पढ़िए – हजारों H-1B वीजा धारकों को राहत, इस साल के अंत तक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा अमेरिका
कला-संस्कृति
– कलाकारों, आर्टिजन और क्राफ्टमैन को औजार खरीदने के लिए पांच हजार रुपए की सहायता दी जाएगी।
– आर्टिजन को 10 हजार की सहायता दी जाएगी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
1 hr agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
2 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoसवाल पूछना ही आपकी असली ताकत, राहुल गांधी ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
2 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
3 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoरात 10 बजे तक बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन, बढ़ाई गई समयसीमा
3 hrs ago'धांधली हुई तो सबूत दो', 124 पूर्व IAS-IFS अफसरों ने SIR को ठहराया सही
4 hrs agoकौन हैं 'अंग्रेज' ज्यां द्रेज? पुलिस भी नहीं रोक पाई जंतर-मंतर जाने से
5 hrs ago'जितनी मर्जी पुलिस बुला लो, हम नहीं डरेंगे...', राहुल गांधी की चुनौती
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines