अजमेर दरगाह की जगह था श‍िव मंद‍िर! क्‍यों शुरू हुआ व‍िवाद? जानें पूरा मामला

Rajasthan Ajmer Dargah Controversy: राजस्थान की मशहूर दरगाह ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती यानी अजमेर शरीफ दरगाह काफी चर्चा में है। शिव मंदिर के अवशेषों पर दरगाह बनाने की बात सामने आ रही है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

Ajmer Dargah Controversy
विज्ञापन

Rajasthan Ajmer Dargah Controversy: संभल की शाही जामा मस्जिद के बाद राजस्थान की अजमेर शरीफ दरगाह भी काफी सुर्खियों में है। इस दरगाह को लेकर अदालत में याचिका दायर हुई है, जिसमें दावा किया गया है कि अजमेर दरगाह वास्तव में एक प्राचीन शिव मंदिर है। शिव मंदिर के अवशेषों पर इस दरगाह की नींव रखी गई है। अदालत ने याचिका पर सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख दी है। तो आइए जानते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है?

अजमेर दरगाह पर क्या है दावा?

एडवोकेट योगेश सुरोलिया ने अदालत में याचिका दायर करते हुए बिलास सारदा की 1911 की किताब ‘अजमेर: हिस्टोरिकल एंड डिस्क्रिप्टिव’ का हवाला दिया है। इस किताब में दरगाह की जगह शिव मंदिर होने का जिक्र मिला है। किताब के अनुसार अजमेर दरगाह की जगह पहले एक प्राचीन शिव मंदिर हुआ करता था, जिसे तोड़ दिया गया। अजमेर दरगाह बनाने में इसी शिव मंदिर के अवशेषों का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

क्यों शुरू हुआ विवाद?

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इसी साल सितंबर के महीने में अजमेर दरगाह केस से जुड़ी याचिका अदालत में दायर की थी। मगर इस पर सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने याचिका के साथ सबूत पेश करने के आदेश दिए। याचिकाकर्ताओं ने 38 पन्नों का सबूत अदालत के सामने रख दिया, जिन्हें देखकर अदालत ने याचिका स्वीकार कर ली और 20 दिसंबर को इस पर सुनवाई की तारीख दे दी है।

विज्ञापन

मुस्लिम पक्ष की राय

अजमेर दरगाह की देखभाल करने वाली अंजुमन मोइनिया फकीरा कमेटी के सचिव सय्यद सरवर चिश्ती का कहना है कि हिंदू पक्ष के आरोप पूरी तरीके से बेबुनियाद हैं। इस तरह के दावे देश में सांप्रदायिक शांति को भंग कर सकते हैं। मक्का और मदीना के बाद यह दरगाह मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद अहम मानी जाती है। इस तरह के कदम से पूरी दुनिया के मुस्लिमों को ठेस लगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ