हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, सोनम के भाई गोविंद ने बदला पाला

देश के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब नया मोड़ देखने को मिल रहा है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी पर पाला बदलने का आरोप लगाया गया है। राजा के भाई विपिन ने सोनम के भाई गोविंद पर आरोप लगाया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन
राजा रघुवंशी हत्याकांड

गत मई को शिलांग में हुए इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। चर्चित हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम का भाई गोविंद अभी तक पीड़ित पक्ष यानी राजा के भाई विपिन रघुवंशी के पक्ष में था। अब गोविंद ने अपना पाला बदल लिया है। विपिन रघुवंशी ने आरोप लगाया कि सोनम का भाई गोविंद लगातार उन्हें गुमराह कर रहा है। पहले गोविंद और विपिन ने एक साथ वकील करने पर सहमत हुए थे, लेकिन अब गोविंद विपिन के संपर्क में नहीं है। विपिन ने बताया कि गोविंद ने अब खुद से ही वकील कर लिया है।

790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने हाल ही में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, प्रेमी राज सिंह कुशवाहा और 3 साथियों समेत 8 लोगों के खिलाफ ठोस सबूत दिए गए हैं। चार्जशीट में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज पर हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने के आरोप लगाए गए।

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी के खिलाफ 790 पेज की चार्जशीट में 3 बड़े खुलासे, विपिन बोला-फांसी से कम सजा मंजूर नहीं

क्या है पूरा मामला?

इंदौर की राजा रघुवंशी की शादी इंदौर की ही सोनम रघुवंशी के साथ मई में हुई थी। इसके बाद दोनों 21 मई को हनीमून के लिए मेघालय के शिलांग गए थे। यहां एक रात रुकने के बाद दोनों घूमने के लिए पास में एक स्पॉट सोहरा गए थे। 26 मई को दोनों के लापता होने की सूचना पता चली। इसके बाद सोहरा पुलिस ने एसओटी, एसडीआरएफ, ट्रैकिंग ग्रुप आदि टीमों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया था। हालांकि मौसम खराब होने की वजह से टीम को कई दिन लगे। 2 जून को टीम को राजा का शव वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला। बाद में राजा की पत्नी सोनम ने यूपी में आकर सरेंडर किया था। पुलिस ने सोनम को ही राजा हत्याकांड में मुख्य आरोपी माना था। यह मामला कई दिनों तक पूरे देश में चर्चा में रहा था।

यह भी पढ़ें: सोनम रघुवंशी केस में नया अपडेट, 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, हनीमून पर किया था पति का कत्ल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें