महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे ने बीएमसी चुनाव के बीच एक बार फिर यूपी-बिहार का मुद्दा छेड़ दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हिंदी थोपने की कोशिश ना की जाए, वरना लात मारकर बाहर कर दूंगा. उन्होंने यह बयान शिवसेना (UBT) नेता और चचेरे भाई उद्धव ठाकरे के साथ रविवार को एक संयुक्त रैली में दिया. राज ठाकरे ने कहा, ‘यूपी और बिहार के लोगों को समझना चाहिए कि हिंदी आपकी भाषा नहीं है. मुझे भाषा से नफरत नहीं है, लेकिन अगर आप इसे हम पर थोपने की कोशिश करेंगे, तो मैं आपको लात मारकर भगा दूंगा.’
15 जनवरी को होने वाले बीएमसी (BMC) चुनाव को मराठी अस्मिता की अंतिम लड़ाई बताते हुए राज ठाकरे ने कहा कि अगर आज मराठी मानुष एकजुट नहीं हुआ, तो वह खत्म हो जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि बाहर से आने वाले लोग महाराष्ट्र के संसाधनों पर कब्जा कर रहे हैं. साथ ही कार्यकर्ताओं को पोलिंग डे पर अलर्ट रहने और ‘फर्जी वोटरों’ को बाहर फेंकने के सख्त निर्देश भी दिए.
यह भी पढ़ें : BEST में महिलाओं को 50% छूट, 5 लाख का ब्याज फ्री लोन, महायुति के घोषणापत्र में क्या-क्या बड़े ऐलान
उन्होंने कहा, ‘वे हर तरफ से महाराष्ट्र आ रहे हैं और आपका हिस्सा छीन रहे हैं. अगर जमीन और भाषा चली गई, तो आप खत्म हो जाएंगे. यह मराठी मानुष का आखिरी चुनाव है. अगर आप आज यह मौका चूक गए, तो आप खत्म हो जाएंगे. मराठी और महाराष्ट्र के लिए एक हो जाइए.
वहीं, उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुंबई पर मंडराते अस्तित्व के खतरे को देखते हुए दोनों भाई मतभेद भुलाकर साथ आए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों भाइयों ने ‘मराठी मानुष, हिंदुओं और महाराष्ट्र’ के लिए अपने मतभेद भुला दिए हैं. दोनों नेताओं ने BJP पर महाराष्ट्र के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें : क्या ठाकरे ब्रदर्स के बाद साथ आएगा पवार परिवार? क्यों मची है महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
उद्धव ने BJP पर हर चुनाव से पहले ‘नकली हिंदुत्व’ और बांटने वाली राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘हमें कोई ऐसा चुनाव दिखाओ, जहां आपने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति न की हो.’ उन्होंने तमिलनाडु BJP नेता के अन्नामलाई के बयान पर भी निशाना साधा, जिन्होंने कहा था कि बॉम्बे महाराष्ट्र का शहर नहीं है, यह एक इंटरनेशनल शहर है. उद्धव ने कहा कि इस टिप्पणी से BJP के असली इरादे सामने आ गए हैं, और सवाल किया कि क्या पार्टी मुंबई का नाम बदलकर बॉम्बे करना चाहती है.
संबंधित खबरें
'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
28 mins agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
2 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
2 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
3 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
3 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
3 hrs agoक्या हैं पुलिस बॉन्ड, कितने प्रकार के होते, उल्लंघन किया जाए तो क्या होगा?
4 hrs agoभारत को घेर रही थी विदेशी महिला, पीयूष गोयल ने जवाब देकर किया मुंह बंद
4 hrs agoकितना खतरनाक होगा बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान? कहां-कहां होगा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines